खबरों के उस पार: फ्रूट की मनमानी कीमत

आपदा में अवसर तलाशने वालों ने लॉकडाउन का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। इस दौर में फ्रूट की जरूरत शहर के कई घरों को है। खासकर कोविड संक्रमण से बचने के लिए सेवफल, नारियल पानी, संतरा, मौसंबी, पपीता, चीकू आदि फलों का प्रतिदिन सेवन करने की सलाह डॉक्टर भी दे रहे हैं।

यह फल मरीजों के अलावा घर के अन्य सदस्यों को खाने की सलाह दी जा रही है। इम्युनिटी बढ़ाने में उपयोगी इन फलों की कीमत लॉकडाउन लगते ही मनमानी हो गई।

150 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाला सेव शुक्रवार को 250 रुपए प्रतिकिलो तक बिका है। वहीं नारियल पानी का फल 100 रुपए तक बेचा गया। आम के भाव 150 से 200, तरबूज 30 से 40 रुपए किलो, संतरा 100 रुपए किलो, पाइनपल 100 रुपए नग के भाव से बेचा गया।

बाजार में फल बेच रहे चुनिंदा लोगों ने यह भाव मनमाने रूप से तय किए हैं। प्रशासन का इन पर कोई अंकुश नहीं है। मजे की बात तो यह है कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फू्रट्स की होम डिलेवरी का प्रचार करते हुए खुलेआम इन दामों का हवाला भी दिया है। जिसकी लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी। लेकिन प्रशासन की नजर इन पर नहीं है। जिम्मेदार आंखें मूंदे हैं।

Next Post

चिमनगंज थाना सोमवार से नवीन भवन में

Fri Apr 23 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। चिमनगंज थाना नवीन भवन में स्थानांतरित करने की काफी समय से चल रही कवायद समाप्त होती दिख रही है। स्टाफ ने नए भवन में पूजा के बाद सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। तय है कि सोमवार से यहीं से थाना संचालित होगा। आगर रोड बायपास स्थित हरिओम […]