पवाड़िया में देवउठनी ग्यारस पर गूंजी 42 साल पुरानी नाट्य परंपरा

पोलायकलां, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम पवाड़िया में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर पांच दिवसीय रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। नवदुर्गा नवमंडल समिति ग्राम पवाड़िया के तत्वावधान में यह आयोजन पिछले 42 वर्षों से निरंतर चल रहा है, जो ग्रामीण एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक बन चुका है। समिति सदस्य राजेश सिसनोरिया के अनुसार पांच दिनों तक चले इस महोत्सव में प्रतिदिन मंदिर में भजन-कीर्तन और आरती के बाद स्थानीय कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जबकि बाहर से आए कलाकारों व डांसर्स के आकर्षक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

पांच गांवों के दर्शक और सामूहिक सहयोग

इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने पवाड़िया सहित आसपास के पांच गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि पूरे गांव के लोगों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ भागीदारी निभाई। ग्रामीणों के इसी सामूहिक प्रयास से 42 वर्षों से यह परंपरा जीवंत और अविरल बनी हुई है।

भजन आरती और झुलस के साथ समापन

महोत्सव का समापन छठे दिन सुबह मंदिर में भजन-आरती तथा झुलस की धार्मिक परंपरा के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग भी मिला। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण संस्कृति, स्थानीय प्रतिभाओं और सामाजिक एकता को संजोने व आगे बढ़ाने का अहम माध्यम भी बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागदा रोड पर रुईगढ़ा के बीच कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, 6 लोग घायल

Thu Nov 26 , 2026
एक अन्य कार पीछे से आकर टकराई, कोई हताहत नहीं उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन-नागदा मार्ग पर गुरुवार को रूई-गढ़ा गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। इनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। […]
हादसे

Breaking News