कोरोना कर्फ्यू में चोरी: उज्जैन में मेडिकल दुकान से चोर ने उड़ाए हजारों रुपए नकद और मोबाइल; CCTV में पूरी वारदात कैद

इस मेडिकल दुकान पर रात में हुई चोरी - Dainik Bhaskar

इस मेडिकल दुकान पर रात में हुई चोरी

उज्जैन। कोरोना महामारी के इस दौर में कोरोना कर्फ्यू जारी है। इसके बावजूद भी चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है। महामारी के दौरान फिलहाल सिर्फ किराना और मेडिकल की दुकानें खुल रही है। इसमें भी मेडिकल की दुकानों पर भारी भीड़ दिन भर दिखाई देती है। ऐसे में अब चोर के निशाने पर मेडिकल स्टोर्स आ गए है।

नीलगंगा गंगा क्षेत्र की अम्बर कॉलोनी के चौराहे पर स्थित आलोक मेडिकल पर 60 से 70 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल और चांदी के सिक्के चोरी हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ते ही शहर में चोरी के मामले सामने आने लगे हैं। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात नीलगंगा थाना क्षेत्र की अंबर कॉलोनी चौराहे स्थित आलोक मेडिकल पर एक चोर ने हजारों रुपए पर हाथ साफ कर दिए। रात लगभग 2 बजे मुख्य चौराहे पर चोरी की घटना हो जाना कहीं न कहीं पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।

आलोक मेडिकल संचालक मनीष मिश्रा ने बताया की बुधवार रात साढ़े नौ बजे वे मेडिकल बंद करके घर चले गए थे। सुबह लौटे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। चोर ने गैस केन से ताले को गर्म कर लॉक तोड़ा और शटर उचकाकर अंदर घुसा। मनीष के अनुसार दुकान में लगभग 60 -70 हजार रुपए नकद रखे हुए थे और 7 चांदी के सिक्के भी थे। साथ ही चोर मेडिकल में रखा 20 हजार का मोबाइल भी ले गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमे चोर साफ दिखाई दे रहा। कोरोना संक्रमण का खतरा होने के कारण मेडिकल संचालक नकद रुपए दुकान में ही रखते थे। संभवतः चोर को इस बात की जानकरी थी। मनीष ने चोरी की शिकायत नीलगंगा थाने में की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। चोरी की घटना पर थाना नीलगंगा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देर रात ऑक्सीजन की कमी:रतलाम में ऑक्सीजन के लिए निजी अस्पताल के बाहर मरीज के परिवार वालों का हंगामा, ऑक्सीजन के लिए गुहार लगाते हुए रो पड़े परिजन

Thu Apr 29 , 2021
रतलाम। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे रतलाम में बुधवार देर रात ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मच गया है। निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने के हालात बनने पर आयुष ग्राम कोविड केयर सेंटर के बाहर मरीजों के परिवार वालों का जमावड़ा हो गया। ऑक्सीजन की कमी होने से मची […]