कांग्रेस मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस, विरोध स्वरूप हाथों में तख्तियां लेकर निकलेंगे कांग्रेसी

congress press conference 19 03 22

उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को खरीद-फरोख्त कर गिरा दिया था जिसे कांग्रेश द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकालते हुए महात्माओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल लोकप्रिय विधायक दिलीप गुर्जर, नागदा विधायक मुरली मोरवाल एवं विधायक मनोज चावला उपस्थित थे, जिन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 20 मार्च 2020 को प्रदेश की जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा छल कपट खरीद-फरोख्त कर गिरा दिया था।

इसी दिन मध्य प्रदेश के प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिया गया था जिसे पूरे मध्यप्रदेश में इस दिन को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश सोनी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में 20 मार्च 2022 को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाते हुए कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली जाएगी। सर्वप्रथम गांधी बालो उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

इसके बाद उक्त रैली कंठाल चौराहा, नई सडक़, फवारा चौक, दौलत गंज, मालीपुरा देवास गेट, चामुंडा माता चौराहा होते हुए टावर चौराहा तक पहुंचेगी जहां स्थापित भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी। सभी कांग्रेसजन हाथों में तख्तियां लेकर सडक़ों पर निकलेंगे इस दौरान समस्त शहर के वरिष्ठ नेता विधायकगण पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस जन मौजूद रहेंगे।

मुंह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

2 वर्ष पूर्व 20 मार्च 2020 को जनता के वोट पर चुनी हुई कमलनाथ सरकार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस प्रकार से खरीद-फरोख्त कर, लोकतंत्र की हत्या कर, लूटा गया। उसके विरोध में लोकतंत्र सम्मान बचाओ दिवस के रूप में संपूर्ण मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है। उसी कड़ी में दौलतगंज सराफा एवं महाराज वाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधीजी की प्रतिमा के सम्मुख मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपराहन 5 बजे से 6 बजे तक मौन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम की संयोजक माया राजेश त्रिवेदी एवं महाराजवाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित श्रवण शर्मा, दौलतगंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला ने बताया कि आज ही के दिन 2 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश की जनता द्वारा कांग्रेस को दिये वोट से चुनी गई कमलनाथ की सरकार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए खरीद-फरोख्त कर के अपने पक्ष में गलत प्रकार से जिस प्रकार किया है।

बदले में हारे जीते विधायक को मंत्री पद कांग्रेसी से गद्दारी करने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र में मंत्री पद आदि के रूप में इनाम दिया गया जो जगजाहिर है। इन सब घटनाओं के विरोध में दोनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से कांग्रेस जन मुंह पर काली पट्टी बांधकर गांधीजी की प्रतिमा के सम्मुख 5 से 6 तक सायंकाल मौन प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण विक्रमसिंह पटेल, राजेंद्र व्यास, अजयशंकर मेहता, अजयशंकर जोशी, निलेश सांगी, आलम लाला, सरदार सिंह, करण सिंह ठाकुर, वीरेन्द्र मंडलोई, योगेश साद, नितिन जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गड्ढे में गिरी बाइक वृद्ध की मौत

Sat Mar 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर चल रहे सडक़ निर्माण के दौरान शुक्रवार रात बाइक सवार वृद्ध गड्ढे में जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। गुरुवार रात भी इसी मार्ग पर एक ग्रामीण की मौत हुई थी। नागदा का रहने वाला कैलाश पिता शोभाराम (50) की तीन बेटियां है। […]
हादसे