MP में गर्मी से राहत:दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बने सिस्टम से प्रदेश में अगले 4 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बने सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। भोपाल समेत प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बना सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश से गुजर रहा है।

इसी कारण अगले चार दिनों तक बादल छाने के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। दिन में बादल छाने के साथ ही शाम को हवाओं के साथ पानी गिर सकता है। हालांकि मई में इस तरह की स्थिति बनती है। इसी कारण बीते चौबीस घंटों में ग्वालियर समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए पूर्व देशांतर के सहारे उत्तर अक्षांश के उत्तर में अभी भी स्थित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पूर्व देशांतर के सहारे उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है। दक्षिणी पाकिस्तान, बिहार और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आसपास चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं, जिनसे होकर पूर्वी मध्य प्रदेश तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।

यहां चौबीस घंटों में बारिश हुई

नौगांव में 3.4 मिमी, छिंदवाड़ा में 0.2 मिमी, ग्वालियर में 1.6 मिमी, गुना में 1.4 मिमी, पचमढ़ी में 0.3 मिमी, मलजखंड में 1.4 मिमी में बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा शाजापुर और दतिया में हल्की बारिश हुई। अगले चौबीस घंटों में भोपाल, ग्वालियर समेत पूर्वी मध्यप्रदेश कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

कई जगह न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई

भोपाल समेत 5 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा रीवा में 3 डिग्री सेल्सियस और उमरिया में 2.1 डिग्री चढ़ गया। भोपाल में 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा गया है। हालांकि शेष शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट 6.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसके अलावा रायसेन में 4.1 डिग्री और ग्वालियर में 3.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। इंदौर में रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दमोह उपचुनाव की मतगणना LIVE:दोपहर 12 बजे चौथे राउंड में कांग्रेस के अजय टंडन ने 802 मतों से बढ़त बनाई, 2607 मतों से चल रहे आगे, भाजपा के राहुल लोधी पिछड़े

Sun May 2 , 2021
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह की मतगणना रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतगणना 26 राउंड में होगी। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और […]