चंबल नदी कैचमेंट एरिया बारिश, दो डेम ओव्हरफ्लो

नागदा, अग्निपथ। चंबल नदी में कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से शनिवार की सुबह आठ बजे से हनुमान डेम ओव्हरफ्लो हो गया, जिसके कारण चामुंडा माता मंदिर परिसर की सामग्री एवं छोटी पुलिया पर लगी दूकानों को नदी किनारे शिफ्ट करना शुरु कर दिया गया था।

नदी के एकाएक उफान पर आने से काला पानी बहता दिखाई दिया, जिसमें बड़ी संख्या में कचरा ही कचरा नहीं आ रहा था, शाम होते होते चामुंडा माता मंदिर परिसर में आंगन पानी से सराबोर हो गया। पुजन सामग्री विक्रय करने वाले व्यापारी ने बताया कि शनिवार की सुबह पिपलोदा डेम के ओव्हरफ्लो होने के बाद नायन और हनुमान डेम का जलस्तर बढ़ गया, जबकि बागेड़ी नदी का पानी आना अभी शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाजापुर में खुला आप का खाता, भाजपा को बहुमत

Sun Jul 17 , 2022
शाजापुर नगर पालिका के घोषित परिणाम के मुताबिक भाजपा ने 17 वार्डों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को मात्र 9 सीटों पर ही जीत नसीब हो सकी है
Shajapur nagar palika chunav patra 17 06 22