राहुल गांधी बोले- कोरोना से बचने का सिर्फ एक ही रास्ता, ‘फुल लॉकडाउन’

नई दिल्ली। बीते साल कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब कहा है कि कोरोना के प्रसार से बचने के लिए अब ‘फुल लॉकडाउन’ ही एकमात्रा रास्ता बचा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत सरकार की निष्क्रियता की वजह से मासूम लोगों की जान जा रही है।

राहुल गांधी ने कोरोना से निपटने के लिए खराब प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार समझ नहीं रही। इस स्थिति में कोरोना को फैलने से रोकने का एकमात्र रास्ता पूर्ण लॉकडाउन है। भारत सरकार की निष्क्रियता से कई मासूम लोग मर रहे हैं।’

राहुल गांधी का ट्वीट

बीते कई हफ्तों से राहुल गांधी कोरोना से निपटने को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। सोमवार को भी कर्नाटक के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 24 मरीजों के मारे जाने को राहुल गांधी ने हत्या करार दिया था।

बता दें कि इस बीच मंगलवार को भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 57 हजार 229 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया है। वहीं, इस दौरान 3 हजार 449 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, नीतीश ने आपदा प्रबंधन समूह को आज ही गाइडलाइंस जारी करने का निर्देश दिया

Tue May 4 , 2021
पटना। बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए नीतीश सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कहा कि विस्तृत मार्ग निर्देशिका आपदा प्रबंधन समूह को जारी करने का निर्देश दिया है। बता दें […]