खबरों के उस पारः अब कांग्रेस मैदान में..!

कांग्रेस शहर अध्यक्ष के परिवर्तन को लेकर लगातार मांग उठने के बाद एकाएक शहर अध्यक्ष सक्रिय नजर आये हैं। कांग्रेस नेत्री नूरी खान की गिरतारी को लेकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन देकर विरोध जताया है। हालांकि इसके पूर्व भी कांग्रेस नेत्री को नानाखेड़ी पुलिस द्वारा गिरतार किया गया था। किन्तु उस समय शहर कांग्रेस द्वारा किस तरह का कोई एक्शन  नहीं लिया गया था। उसके बाद से ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष की लचर और सुस्त कार्यप्रणाली की सभी ओर आलोचना हो रही थी।

एक अवसर पर तो शहर कांग्रेस द्वारा मुय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पुतला दहन करने तक का प्रेस नोट जारी कर दिया गया था। किन्तु बाले बाले पुतला दहन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। तब भी इस बात का आरोप लगा था कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के बीच सांठगांठ है। इसी सांठगांठ के चलते उनका पुतला दहन नहीं किया गया है।

जानकार यह भी बता रहे हैं कि आगामी दिनों में पूर्व मुयमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का नगर आगमन होना है। शिकायतों का पिटारा उस समय ना ाुल जाये उसी को लेकर यह ज्ञापन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुमति होम डिलेवरी की, कारोबार दुकान खोलकर, 4 थाना क्षेत्र में सील की गई 7 दुकानें

Tue May 18 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। प्रशासन कोरोना की जंग जीतने के लगातार प्रयास में लगा हुआ, लेकिन कुछ समाज के दुश्मन गाइड-लाइन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हंै। मंगलवार को आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने 3 दुकानों को सील कर दिया। कोरोना गाइड-लाइन का […]