खबरों के उस पार: अब स्थान की लडा़ई..!

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा उज्जैन में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही सर्वप्रथम श्रेय लेने की लड़ाई शुरू हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी का हर प्रभावशाली नेता इसे अपनी उपलब्धि बता रहा है।

पूर्व मंत्री और उत्तर विधायक पारस जैन इसे अपने खाते की उपलब्धि बता रहे हैं। वही दक्षिण विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के समर्थक इसे मंत्री की उपलब्धि में गिन रहे हैं। इस मामले में सांसद समर्थक भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने इसे सांसद की देन बताया। हालांकि श्रेय लेने की लड़ाई तो अभी चल ही रही है। अब इन सब के बीच मेडिकल कॉलेज कहां बनेगा इसको लेकर भी अघोषित जंग शुरू हो गई है।

मेडिकल कॉलेज उत्तर विधानसभा में बनता है या फिर दक्षिण विधानसभा में यह तो आने वाला वक्त ही बता सकता है। किंतु उत्तर विधायक पारस जैन के समर्थकों ने अघोषित रूप से आगर रोड स्थित विनोद विमल सहित अन्य मिल की जमीन पर मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव सोशल मीडिया पर रख दिया है। हालांकि इस मामले में मंत्री समर्थक खामोश हंै।

आने वाले समय में मंत्री समर्थक मेडिकल कॉलेज सावरा खेड़़ी में लाने की बात कर सकते हैं। इसके पीछे उनका तर्क भी जोरदार है सावरा खेड़ी इंदौर, देवास, उन्हेल नागदा सहित अन्य मार्ग की पहुंच पर है। साथ ही साथ वहां नए शहर की भी बसाहट हो रही है ।अब देखना यह है मेडिकल कॉलेज उत्तर के खाते में जाता है या फिर दक्षिण के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन स्टडी, बुक और गाइड नहीं मिलने से स्टूडेंट और अभिभावक परेशान

Thu May 20 , 2021
बीएड के असाइनमेंट कॉलेजों ने दिए, मटेरियल नहीं मिलने से छात्र अभिभावक असमंजस में उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना के चलते शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है। परन्तु ऑनलाइन क्लासेस चल रही है। इससे स्टूडेंट को बुक और गाइड नहीं मिलने से परेशानी तो हो रही थी। अब बीएड के कॉलेजों ने […]