ऑनलाइन स्टडी, बुक और गाइड नहीं मिलने से स्टूडेंट और अभिभावक परेशान

बीएड के असाइनमेंट कॉलेजों ने दिए, मटेरियल नहीं मिलने से छात्र अभिभावक असमंजस में

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना के चलते शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है। परन्तु ऑनलाइन क्लासेस चल रही है। इससे स्टूडेंट को बुक और गाइड नहीं मिलने से परेशानी तो हो रही थी। अब बीएड के कॉलेजों ने स्टूडेंट को असाइनमेंट भी दे दिए। इससे मटेरियल नहीं मिलने से विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं। क्योंकि बुक स्टोर को खोलने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है।

इस संबंध में उज्जैन पुस्तक कापी स्टेशनरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्याम गुप्ता क्राउन का कहना है कि करीब 20 दिन पहले हमने दुकानें खोलने की अनुमति दिलाने के लिए विधायक पारस जैन से संपर्क किया था। उस समय कोरोना का प्रभाव ज्यादा था इसलिए विधायक जैन ने सुझाव दिया था कि अभी कुछ दिन रुके।

कोरोना का प्रभाव कम होने पर प्रशासन से बात करके व्यापारियों को अनुमति दिलाई जाएगी। अब कुछ दिनों से पॉजीटिव मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। इसलिए फिर से विधायक जैन से बात करके प्रशासन से अनुमति के प्रयास किए जायेंगे। व्यापारियों को चार घंटे दुकान खोलने की छूट मिल जाए तो स्टूडेंट और उनके अभिभावकों को पुस्तकें और कापियां मिल सकेंगी।

प्रशासन व्यापारियों को पास जारी कर दें यह प्रयास किए जायेंगे। संगठन के सहसचिव वीरेंद्र सुगंधी का कहना है कि उनके पास भी लगातार स्टूडेंट और अभिभावकों के फोन किताब कापी के लिए आते हैं। परन्तु हालात ऐसे थे कि हम इस विषय में प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहते थे। इसलिए दुकानें नहीं खोली।

अब हालात काबू में आ रहे हैं तो प्रशासन अगर अनुमति देता है तो दुकानें खोलने के लिए हम तैयार हैं। वहीं संगठन के सदस्य नरेंद्र शर्मा का कहना है कि 20 दिन से हमने दुकानें नहीं खोली है। 31 मई तक लॉकडाउन है। प्रशासन जिस तरह से अनुमति देगा व्यापारी उसका पालन करते हुए दुकानें खोलेंगे। संकट के समय सभी की सुरक्षा जरूरी है।

पीजी के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म 24 मई से जमा होंगे

विक्रम विश्व विद्यालय ने पीजी परीक्षा की फीस और आवेदन जमा करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक एमए, एमकॉम, एमएससी आदि परीक्षा के लिए 24 मई से 14 जून तक फीस और आवेदन जमा कर सकेंगे। 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 15 जून से 18 जून तक आवेदन जमा कर सकेंगे। जबकि 19 जून से 21 जून तक 750 रुपए शुल्क के साथ आवेदन जमा होंगे। वहीं 2000 रुपए शुल्क के साथ आवेदन परीक्षा से पांच दिन पहले तक जमा कराए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महामारी में नागदा की जनता को जिला नहीं होने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा

Fri May 21 , 2021
नागदा जं., अग्निपथ। भाजपा सरकार नागदा को जिला बनाने की कार्यवाही पूर्ण कर देती तो आज नागदा जिले के रूप में रहता और जिला चिकित्सालय सहित जिला स्तरीय चिकित्सा सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टर की सुविधा नागदा के क्षेत्र के नागरिकों को मिलती तथा क्षेत्र के कई लोगों की जान बच […]