मुंबई के पास जहाज डूबने से उज्जैन के बेटे अनंत की मौत

मैकेनिकल इंजीनियर अपने साथियों के साथ कूदा था समुद्र में, आज होगी अंत्येष्टि

उज्जैन, अग्निपथ। मुंबई से 100 किमी दूर सोमवार को बार्ज नाम का जहाज डूबने से करीब 49 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें उज्जैन के ऋषि नगर निवासी 36 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर अनंत कारपेंटर भी शामिल थे। ताउ ते तूफान के कारण 3 राज्यों को भारी नुकसान हुआ था। लेकिन सबसे बड़ी जनहानि मुंबई के समुद्र में हुई।
इसमें उज्जैन का बेटा ऋषि नगर निवासी अनंत भी शामिल था। अनंत भारत सरकार की ईआईएल (इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड) में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर जहाज पर पदस्थ था। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब जहाज डूबने लगा तब कप्तान ने सभी को जहाज को छोडऩे का आदेश दिया था। अनंत भी अपने साथियों के साथ हाथ पकड़ कर पानी में कूदा था। नौसेना का जहाज जब डूब रहे कर्मचारियों को बचाने पहुंचा तो 49 लोगों में उज्जैन का अनंत भी शामिल था। कई घंटों के बाद अनंत का शव मिल गया। अनंत का छोटा भाई आशु कारपेंटर जो कि उज्जैन में बिजली कंपनी में कार्य करते हैं। इनको सूचित किया गया। अनंत की पत्नी और उनकी 7 साल की बेटी माला को और छोटा भाई आशु मुंबई से अनंत का शव लेने के लिए रवाना हुआ है। संभवत: आज शनिवार को उनकी उज्जैन में अंत्येष्टि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: गिरफ्तारी से ऊंचा हुआ कद..!

Fri May 21 , 2021
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शहर मैं आ रहे हैं सर्वप्रथम वह राजाधिराज महाकाल मंदिर के शिखर दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद वह कांग्रेस के कद्दावर नेता सुल्तान लाला व अभिभाषक शिक्षक संजीव कुलश्रेष्ठ के निवास स्थान पर […]