शराब पार्टी करते घट्टिया बीएमओ का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

स्वास्थ्य केन्द्र की लैब में पार्टी, बीएमओ ने सस्पेंड कर्मचारी की करतूत और फोटो विदाई पार्टी का बताया

उज्जैन, अग्निपथ। जिले की घट्टिया तहसील के स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ डॉ. अनुज शाल्य का शराब पार्टी करते एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्वास्थ्य केन्द्र की लैब का फोटो बताया जा रहा है। बीएमओ ने इस फोटो को एक साल पुराना और इसे वायरल करने का जिम्मेदार पूर्व सस्पेंडेड कर्मचारी को बताया है। घट्टिया थाने में उन्होंने अपने जान माल का खतरा बताकर आवेदन भी दे रखा है। फोटो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है।

सोमवार को घट्टिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ डॉ. अनुज शाल्य का फोटो वायरल हुआ जिसमें डॉ. शाल्य अपने एक मित्र और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राहुल भावसार के साथ शराब-सिगरेट के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे है। फोटो कब का है यह साफ नहीं है। लेकिन यह स्पष्ट है कि फोटो में जो भी दिखाई दे रहे हैं, बीएमओ डॉ. अनुज शाल्य और टीबी केन्द्र में पदस्थ कर्मचारी राहुल भावसार ही हंै। जानकारी निकल कर आई है कि उक्त फोटो स्वास्थ्य केन्द्र की लैब में पार्टी के दौरान लिया गया था। इसी संबंध में डॉ. शाल्य का कहना है कि फोटो एक कर्मचारी की विदाई पार्टी का है। जोकि 25 मई 2020 का है। फोटो उनका ही है लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का नहीं होकर सरकारी आवास का है। इसमें जो एक कर्मचारी दिख रहा है उसका भी ट्रांसफर हो चुका है।

सस्पेंड कराया तो कर दिया वायरल

डॉ. शाल्य का कहना है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि पार्टी स्वास्थ्य केन्द्र पर न होकर आवास पर रखी गई थी। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व कलेक्टर स्वास्थ्य केन्द्र पर जब निरीक्षण को आए थे तो एक कर्मचारी की शिकायत के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था और उन्हेल-नागदा पदस्थ कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर इस कर्मचारी द्वारा ही फोटो वायरल किया गया है। मैंने पूर्व में घट्टिया थाने में भी जान माल की रक्षा करने का आवेदन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

41 दिनों बाद खुलेगा बिछड़ौद का बाजार, व्यापारियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा

Mon May 31 , 2021
बिछड़ौद (चित्रांगन बोडाना) अग्निपथ । नगर के साथ ही घट्टिया तहसील के अन्तर्गत आने वाले सभी बडे कस्बों के बाजार आज 41 दिनों के बाद होंगे अनलॉक। अनुविभागिय अधिकारी गोविन्द दुबे के निर्देश पर नगर में पहुंचे तहसीलदार शिवराम कनासे, जनपद सीईओ रविकांत उईके, थाना प्रभारी विक्रम सिंह चैहान द्वारा […]