टीवी देख बच्चे को स्टंट की सूझी, गले में बेल्ट बांध खिडक़ी से लटका, मौत

बड़े भाई ने लटका देखा, शव उतारकर अस्पताल लाये परिजन

उज्जैन, अग्निपथ। गोंसा दरवाजा क्षेत्र में रहने वाला बालक बीती शाम दूसरी मंजिल स्थित कमरे में टीवी देख रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था। बालक टीवी देखते हुए स्टंट कर रहा था। उसने खिडक़ी के सरिये में बेल्ट बांधा, गली में फंदा डाला और स्टंट के चक्कर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जीवाजीगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

शयान पिता नदीम एहमद 12 वर्ष निवासी गोंसा दरवाजा स्टंट करने का आदी था। वह टीवी पर आने वाले कलाकारों की नकल उतारता था। बीती शाम शयान की मां शाईना बी किचन में खाना बना रही थी। बड़ा भाई मेहराज भी नीचे के कमरे में था। शयान दूसरी मंजिल स्थित कमरे में गया।

दरवाजा बंद कर टीवी देखने लगा। इसी बीच शयान ने टीवी में आ रहे स्टंट की नकल उतरना शुरू की। उसके परिजनों ने बताया कि शयान ने खिडक़ी के सरिये में बेल्ट लगाकर स्टंट के चक्कर में फंदा गले में डाला, फांसी लगने से उसकी मृत्यु हो गई। बड़ा भाई मेहराज उसके कमरे में पहुंचा तो भाई को फंदे पर लटका देखा। परिजन शव उतारकर जिला चिकित्सालय लाये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।

परिजन रहें अलर्ट

टीवी पर दिखाये जाने वाले कार्यक्रमों और फिल्मों की शूटिंग के दौरान प्रशिक्षित लोग साथ होते हैं। ऐसे दृश्यों की घर में बच्चे अकेले में पुनरावृत्ति न करें। परिजन बच्चों को अपने साथ बैठाकर ही टीवी, मोबाइल, लेपटाप का उपयोग करने दें।

सुबह 7 वीं का रिजल्ट आया अच्छे नंबरों से पास हुआ था

परिजनों ने बताया कि वह यूपीएस में 7 वीं का छात्र था। सुबह उसका रिजल्ट आया था जिसमें अच्छे नंबरों से पास हुआ था। उसके पिता नदीम एहमद देवास में शासकीय शिक्षक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुष्कर्म के केस में डीएनए के लिए कब्र से निकाला शिशु का शव

Tue Jun 8 , 2021
देवराखेड़ी की किशोरी मामले में जांच के लिए आई मालेगांव पुलिस उज्जैन,अग्निपथ। एक साल पहले किशोरी से हुए दुष्कर्म के केस की जांच के लिए मंगलवार को मालेगांव पुलिस आई। यहां ग्राम देवरीखेड़ा में पीडि़ता के मृत शिशु का शव कब्र से निकालकर डीएनए सेंपल लिया। सेंधवा स्थित ग्राम सालीकला […]