युवक कांग्रेस ने सात विधानसभा में 121 महामंत्री नियुक्त किए

सबसे ज्यादा पदाधिकारी उज्जैन दक्षिण में और सबसे कम नागदा में बनाए गए

उज्जैन, अग्निपथ। युवक कांग्रेस के 277 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इसकी सूची जारी की है। इसमें उज्जैन की सातों विधानसभा के पदाधिकारी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 121 महामंत्री, 88 सचिव और 11 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति उज्जैन दक्षिण विधानसभा में की गई है। यहां 54 पदाधिकारी बनाए हैं। जबकि सबसे कम पदाधिकारी नागदा में बनाए गए हैं।

जिले की सात विधानसभा में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई जिसमें उज्जैन उत्तर विधानसभा में 7 उपाध्यक्ष 24 महामंत्री 9 सचिव उज्जैन दक्षिण विधानसभा में 1 उपाध्यक्ष 29 महामंत्री 24 सचिव, घटिया विधानसभा में 21 महामंत्री 15 सचिव, महिदपुर विधानसभा में तीन उपाध्यक्ष 16 महामंत्री 13 सचिव, बडऩगर विधानसभा में 32 महामंत्री 22 सचिव, नागदा विधानसभा में 19 महामंत्री 7 सचिव बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगले एक सप्ताह में माफियाओं पर टेढ़ी होगी प्रशासन की नजर

Fri Sep 24 , 2021
जावरा/रतलाम, अग्निपथ। जिले में माफिया के विरुद्ध अभियान चलाने के संबंध में नए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी गौरव तिवारी, एडीएम एमएल आर्य, जिले के समस्त एसडीएम, पुलिस विभाग के अधिकारी, आबकारी विभाग के अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की […]

Breaking News