खबरों के उस पार: सिंधिया का वजन बढ़ा..!

भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनैतिक वजन धीरे-धीरे बढऩे लगा है। पार्टी ने उन्हें सर्वप्रथम राज्य सभा सदस्य बनाया। उसके बाद उनके अधिकांश समर्थकों को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने अधिकांश समर्थकों को शिवराज मंत्रिमंडल में जगह दिलाने में भी कामयाब नजर आये। अब मामला प्रदेश कार्यसमिति का था। यहां पर भी सिंधिया अपना जलवा बरकरार रख सके।

प्रदेश कार्यसमिति में भी उन्होंने अपने समर्थकों को जगह दिलवा दी। अभी तक ङ्क्षसधिया को तो भारतीय जनता पार्टी ने स्वीकार किया जा रहा था, किन्तु उनके कई समर्थकों को स्थानीय स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा रहा था। प्रदेश कार्य समिति में अपने समर्थकों को स्थान दिलवाकर सिंधिया ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब भारतीय जनता पार्टी में भी उनकी सुनी जायेगी।

उज्जैन की बात की जाये तो उन्होंने उनके पिता के समय से सिंधिया परिवार के वफादार रहे पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिलवा दिया है। जिले से सवा दर्जन नेताओं को प्रदेश में स्थान मिला है। आगामी दिनों में निगम और मंडलों की घोषणा होना है। उसके लिये सिंधिया अभी से ही पाल बांधने लगे हैं। वहीं आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में सिंधिया को स्थान मिलना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सत्यनारायण ही नहीं रहेगा तो किस पर केस चलाओगे

Wed Jun 9 , 2021
पत्नी के मुकदमे से दु:खी युवक ने खुद के निर्माणाधीन मकान पर फांसी लगाकर जान दे दी, फंदा गले में डालने से पहले लिखा सुसाइड नोट उज्जैन, अग्निपथ। निर्माणाधीन मकान के पिल्लर से बुधवार सुबह युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला है। उसकी जेब में 2 लाइन […]