भोपाल समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। शहडोल संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि झारखंड में कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में ज्यादा बारिश की संभावना है। इसके चलते रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में तेज वर्षा हो सकती है। इसी सिस्टम के असर के कारण भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 20 किमी रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।

यहां पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसमें टीकमगढ़ में 52.0 एमएम, उमरिया 40.8 एमएम, नरसिंहपुर में 7.0 एमएम, मंडला में 36.0 एमएम, खंडवा में 28.0 एमएम, जबलपुर में 10.4 एमएम, भोपाल में 0.1 एमएम, ग्वालियर में 2.6 एमएम, खजुराहो में 9.0 एमएम, बैतूल में 4.2 एमएम, सागर में 13.8 एमएम, नौगांव में 13.8 एमएम, दमोह 13.0 एमएम, छिदवाड़ा 0.2 एमएम के अलावा होशंगाबाद और गुना में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोपाल नगर निगम 1 लीटर पर ‌‌12.46 रुपए बचाने उप्र से डीजल खरीद रहा

Wed Jun 16 , 2021
भोपाल। पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होगी यह उम्मीद शायद भोपाल नगर निगम को भी नहीं है। यही वजह है कि निगम ने सस्ता डीजल खरीदनेे का नया जुगाड़ निकाल लिया है। नगर निगम भोपाल उप्र से डीजल खरीद रहा है। भोपाल से 333 किमी दूर झांसी से रोज एक टैंकर […]