सरकारी नौकरी:MPPSC ने मेडिकल ऑफिसर के 576 पदों पर निकाली भर्ती, 24 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के 576 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 24 जून से शुरू होगी। इच्छुक कैंडिडेट्स 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

पदों की संख्या – 576

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

जरूरी तारीखें-

आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 जून
आवेदन की आखिरी तारीख- 23 जुलाई
सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधापर किया जाएगा।

सैलरी

सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 15,600 रुपए से लेकर -39,100 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

Gen/OBC/EWS- 500 रुपए
SC/ST/PWD/महिला- 250 रुपए

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 24 जून से 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

28 से खुलेगा महाकाल मंदिर, रोज 3500 श्रद्धालुओं को प्रवेश

Thu Jun 17 , 2021
ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट से मिलेगी अनुमति, वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 48 घंटे पहले तक की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश, गर्भगृह-नंदीहाल में प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून से प्रारंभ हो रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लॉट अनुसार दर्शन […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल