पूछताछ से पहले ट्विटर इंडिया चीफ ने कर्नाटक हाईकोर्ट में दी अग्रिम जमानत की अर्जी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के वायरल वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से पूछताछ किए जाने से पहले ही ट्विटर इंडिया चीफ ने बेंगलुरु में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। मनीष माहेश्वरी को आज लोनी बॉर्डर कोतवाली में अपने वकील के साथ हाजिर होना है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, मनीष माहेश्वरी ने कर्नाटक हाईकोर्ट में 23 जून को अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

पुलिस ने ट्विटर इंडिया के रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर धर्मेंद्र चतुर को भी आज पूछताछ के लिए तलब किया है। ट्विटर इंडिया के खिलाफ बीते हफ्ते यूपी पुलिस ने एक वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज किया था। वीडियो में अब्दुल समद नामके एक वृद्ध के साथ जोर-जबरदस्ती दिखाई गई। हालांकि, वीडियो को बहुत से पत्रकार और नेताओं ने सांप्रदायिक एंगल से साझा किया, जबकि पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि बुजुर्ग तावीज बेचता था जिसे लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें पीटा गया। इस मामले में ट्विटर के अलावा राणा अयुब, सबा नकवी, सलमान निजामी, शमा मोहम्मद, मश्कूर उस्मानी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी मोदी चोर: विवादित टिप्पणी पर राहुल का कोर्ट में माफी मांगने से इनकार

Thu Jun 24 , 2021
कहा- चुनाव में कसा था तंज सूरत। आपराधिक मानहानि के एक मुकदमे में गुरुवार को सूरत की एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना बयान दर्ज कराते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम पर […]

यह भी पढ़ें