देशभर में टीकाकरण अभियान का पूर्वाभ्यास शुरू, डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से की अपील – अफवाहों पर ध्यान ना दें

नई दिल्ली। आज से केंद्र सरकार के आदेशानुसार कोविड -19 टीकाकरण अभियान का पूर्वाभ्यास सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हो गया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। इस अभियान से सुनिश्चित किया जाएगा कि हम देशव्यापी टीकाकरण के लिए कितने तैयार हैं। ऐसा ही पूर्वाभ्यास कुछ दिन पहले चार राज्यों असम, आंध्र प्रदेश, पंजाब और गुजरात में आयोजित किया गया था। उस दौरान सरकार ने अपनी व्यवस्थाओं का दुरुस्त माना था, तब सरकार ने और राज्यों में भी मॉक ड्रिल की बात कही थी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि चार राज्यों में पूर्वाभ्यास करने के बाद मिले फीडबैक को टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देशों में शामिल किया गया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज चल रहे पूर्वाभ्यास को पूरे दिशा-निर्देशों के जरिए चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों की लिस्ट क्यों सौंपी

Sat Jan 2 , 2021
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक-दूसरे को अपने यहां के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की। यह एक समझौते के तहत किया गया है। के विदेश मंत्रालय की एक जनवरी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, “भारत और पाकिस्तान के बीच आज नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ […]

Breaking News