खबरों के उस पार; यह इंतजार कब खत्म होगा..!

भारतीय जनता पार्टी की नगर कार्यकारिणी की घोषणा एक लंबे समय से टल रही है। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी द्वारा नगर कार्यकारिणी की घोषणा होना है। हालांकि कुछ समय पूर्व नगर कार्यकारिणी के नामों को लेकर स्थानीय नेताओं ने नाम तय कर लिये थे। इन नामों पर मोहर लगने के लिये सूची भोपाल रवाना कर दी गयी थी। उस दौरान भोपाल में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे हुए थे। तभी से यह सूची भोपाल में पड़ी हुई है।

भोपाल से यह सूची फायनल होकर कब जारी होगी इसका इंतजार सभी कर रहे हैं। नगर कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री पारस जैन और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के समर्थक सबसे ज्यादा स्थान पाने में कामयाब हुए हैं। वहीं तीसरे क्रम पर उन लोगों को स्थान मिलने की संभावना बतायी जा रही है, जो लोग नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नजदीकी हैं।

खबर है कि नगर अध्यक्ष विवेक जोशी से जुड़े हुए सभी लोगों को नगर कार्यकारिणी में किसी ना किसी रूप में एडजेस्ट किया गया है।अब देखना यह है कि अधिकृत रूप से भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी अपनी टीम की घोषणा कब करते हैं। इस टीम की घोषणा के बाद ही भारतीय जनता पार्टी के बहुत सारे समीकरण नजर आयेंगे। आने वाला समय नगरीय निकाय चुनाव का है इसका नगर की टीम का महत्व अधिक बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर: बार कोड नहीं होगा स्कैन, वैक्सीनेशन और आरटी पीसीआर रिपोर्ट देखकर प्रवेश

Sat Jun 26 , 2021
वैक्सीनेशन सार्टिफिकेट और मैसेज देखने के लिए कम्प्यूटर आपरेटरों की लगाई ड्यूटी उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में कल सोमवार से भगवान महाकाल के दर्शन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति ने कम्प्यूटर आपरेटरों की चार नंबर गेट और महाकाल प्रवचन हॉल में ड्यूटी लगाई है। लेकिन आपरेटर […]