खबरों के उस पार: लाकडाउन से पहले उड़ी नियमों की धज्जियां

जिला प्रशासन ने लाकडाउन को लेकर बैठक ली और उसके बाद यह घोषणा कर दी कि दो दिन का लाकडाउन रहेगा। इसमें शनिवार और रविवार दिन रात लाकडाउन में ही गुजरेगा।

जिला प्रशासन ने यह घोषणा एक दिन पूर्व ही कर दी थी लेकिन नागरिकों की जागरूकता देखिये जैसे दिल्ली से प्रधानमंत्री मोदी ने लाकडाउन की घोषणा की हो उस तरह से बाजार में भीड़ बढ़ी और लोग सामान सहित सब्जियों के लिये दौड़ पड़े माने पूरे एक माह का लाकडाउन लगेगा।

अब इसमें जनता ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं किया और दुकानों पर भी बिना मास्क के सामग्री का विक्रय होता रहा। अगर एक भी दुकानदार का इस दौरान चालान कट जाता तो समझा जा सकता कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है लेकिन किसी भी दुकानदार ने ना तो ग्राहकों से कहा कि मास्क का उपयोग करें ना पुलिस प्रशासन द्वारा ड्यूटी पर लगाये गये जवानों ने किसी को टोका तक नहीं।

जब बाजार में इतनी भीड़ बढ़ रही थी तो पुलिस जवानों को अपनी सक्रियता दिखाकर बाजार में सामग्री खरीदने आये ग्राहकों को मुनादी करके समझाइश देना थी कि कृपा मास्क का उपयोग करें और कोरोना संक्रमण से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्रीगंज में बदमाश को गोली मारी, घायल बाइक से दो किमी भागा और दरगाह चौराहे पर गिर गया

Fri Apr 9 , 2021
नाबालिग वारदात कर दोस्त के साथ फरार, एक बाइक व जिंदा कारतूस मिला उज्जैन,अग्निपथ। फ्रीगंज में शुक्रवार शाम रंजिश के चलते बाइक एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात रंजिश के चलते एक नाबालिग ने दोस्त के साथ की है। घटना में घायल युवक चिमनगंज मंडी तक बाइक से […]