राज्यों के पास कोविड-19 टीके की अब भी 1.15 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 1.15 करोड़ से अधिक शेष एवं अप्रयुक्त खुराकें लोगों को लगाने के लिए अब भी उपलब्ध हैं। केंद्र ने भारत सरकार की ओर से नि:शुल्क टीका मुहैया कराए जाने और राज्यों की ओर से सीधी खरीद प्रयोग श्रेणी के जरिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की अब तक 31.69 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें बर्बाद हुए टीकों सहित कुल 30,54,17,617 खुराकों का उपयोग हुआ है। मंत्रालय ने कहा, “कोविड-19 टीके की 1.15 करोड़ से अधिक (1,15,22,543) शेष एवं अप्रयुक्त खुराकें, लोगों को लगाए जाने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी उपलब्ध हैं।  कोविड-19 टीकाकारण के सार्वभौमीकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है।
गौरतलब है कि भारत में अभी तक कुल 26.5 करोड़ लोगों को कोरोना टीके की 37.1 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 20.9 करोड़ लोगों को जहां कोरोना टीके की पहली खुराक लगी है तो वहीं 5.64 करोड़ लोग टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। अगस्त माह में हर दिन एक करोड़ टीके देने के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए देश को 30 करोड़ से ज्यादा खुराकों की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना की दवा बताकर खिलाई जहर की गोली, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Mon Jun 28 , 2021
नई दिल्ली। तमिलनाडु के इरोड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार को कोरोना के इलाज की दवा बताकर जहर की गोलिया दे दी गईं। जिसके बाद परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।  पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को […]