IRDAI की चेतावनी- इस फर्जी वेबसाइट से वाहन बीमा पॉलिसी ना खरीदें, हो जाएंगे धोखाधड़ी के शिकार

नई दिल्ली। अगर आप ऑनलाइन बीमा पॉलिसी खरीदते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने एक नोटिस जारी कर जनता को डिजिटल नेशनल मोटर इंश्योरेंस नाम की फर्जी वेबसाइट से वाहन बीमा पॉलिसी खरीदने नहीं खरीदने के लिए आगाह किया है। IRDAI ने बताया है कि इस फर्जी वेबसाइट की ईमेल आईडी – digitalpolicyservices@gmail.com है।

बीमा नियामक ने स्पष्ट किया कि डिजिटल नेशनल मोटर इंश्योरेंस मोटर बीमा पॉलिसियों की बिक्री कर रहा है, हालांकि इसे किसी भी प्रकार की बीमा पॉलिसियों को बेचने के लिए नियामक द्वारा लाइसेंस या इजाजत नहीं दी गई है। लोगों को सतर्क रहना चाहिए और इस नकली मोटर बीमा कंपनी द्वारा किए जा रहे धोखाधड़ी का शिकार होने से बचना चाहिए।

IRDAI ने बताया, “यह IRDAI के संज्ञान में लाया गया है कि “डिजिटल नेशनल मोटर बीमा” के नाम से एक इकाई जो #DNMI कंपनी लिमिटेड पोर्टल से संचालित है। जिसका कार्यालय, कृष्णा राजा पुरम, बीमा जानकारी भवन, देवासन्द्र, बैंगलोर – 560036 है और इसकी वेबसाइट का नाम https://dnmins.wixsite.com/dnmins और ईमेल आईडी digitalpolicyservices@gmail.com बीमा पॉलिसियों को बेच रही है, हालांकि यह इसे लाइसेंस या पंजीकरण नहीं दिया गया है या प्राधिकरण द्वारा किसी भी प्रकार की बीमा पॉलिसी बेचने की अनुमति नहीं दी गई है। 

उन्होंने कहा, “प्राधिकरण जनता को चेतावनी देती है कि मेसर्स डिजिटल राष्ट्रीय मोटर बीमा के साथ बीमा कारोबार से संबंधित कोई लेनदेन नहीं करें।” 

नियामक ने आगे कहा, “IRDAI जनता से आग्रह करती है कि वह सचेत रहें और उक्त इकाई द्वारा धोखाधड़ी के शिकार न हों।”
 
इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि जनता से बीमा उत्पादों से जुड़े संदिग्ध कॉल और काल्पनिक ऑफर से संबंधित कई शिकायतें मिलीं, IRDAI ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए और बीमाकर्ताओं को विशिष्ट दिशानिर्देश दिए, और जनता को सावधान करने के लिए एक बहुस्तरीय अभियान चलाया। बीमाकर्ताओं ने अपने प्रचार सामग्री में नीति-संबंधी विज्ञापनों के साथ-साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और टेलीविजन में विज्ञापनों में सावधानी बरतने की सलाह दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक कटिंग रोकने के लिए हाईवे पर चैकिंग शुरू

Sat Feb 13 , 2021
शाजापुर। हाईवे पर लगातार हो रही ट्रक कटिंग की घटना को लेकर लालघाटी पुलिस ने रात के समय वाहनों की चैकिंग करना शुरू कर दिया है। लालघाटी टीआई अनिल पुरोहित ने बताया कि हाईवे पर ट्रकों से माल चोरी होने की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं, जिसके चलते रात […]

Breaking News