MP के 6 और जिलों में लॉकडाउन बढ़ा:अब भोपाल-होशगांबाद में 24 मई और ग्वालियर-जबलपुर- उज्जैन में 31 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू

भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 6 जिलों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। भोपाल और होशंगाबाद में कोरोना कर्फ्यू 24 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। वहीं, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और नीमच जिले में 31 मई सुबह 6 बजे तक सब कुछ लॉक रहेगा। इसके पहले 14 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था। अब 52 जिलों में से 20 में 8 से 15 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अभी इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक था।

रविवार को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी कर दिए। इसमें कहा गया कि 6‌‌ मई के आदेश से पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था। जिले में कोरोना संक्रमण से आम जनता के बचाव के लिए एवं जन सामान्य के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए कोरोना कर्फ्यू को 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ायाया गया है।

ये दुकानें भी सुबह 4 घंटे रहेंगी चालू
रविवार को कलेक्टर द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक चश्मा की दुकानें भी अब सुबह 4 घंटे चालू रहेंगी। यह दुकान है सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक खुली रह सकेंगे। पूर्व में दी गई आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छूट यथावत रहेगी।

उज्जैन कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश



14 जिलों में पहले ही लॉकडाउन बढ़ाया गया है

प्रदेश के 14 जिलों में शनिवार को ही लॉकडाउन बढ़ाया गया था। इनमें से 4 जिलों में 31 मई और बाकी जगह 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया । रायसेन, रीवा, सागर और विदिशा में 31 मई की सुबह 6 बजे और बैतूल, हरदा, सतना, खंडवा, छिंदवाड़ा और गुना में 24 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया। यह निर्णय इन जिलों की शनिवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। इससे पहले धार, अशोकनगर, सिंगरौली में भी 24 मई और रतलाम में 25 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है।

छूट देने के लिए शासन को भेजें प्रस्ताव
इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण की दर बहुत कम है। वहां शनिवार और रविवार को बैठक कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत निशुल्क इलाज की मॉनिटरिंग भी जिला क्राइसिस ग्रुप को करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में तनाव दूर करने के लिए CSP ने जमाई संगीत की महफिल; तनाव दूर करने के लिए सुनाए फिल्मी गीत

Sun May 16 , 2021
उज्जैन। देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जिस तरह से तबाही मचाई है उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में 18 -18 घंटे अपनी सेवा दे रहे पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आने से अछूते नहीं रहे है। लगातार अपने परिवार से दूर रहकर कोरोना मरीजों […]