MP में अब स्कूल भी अनलॉक!:टीचर स्कूल जाएंगे, स्टूडेंट्स नहीं; ऑनलाइन पढ़ाई करनी होगी

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर स्कूल खुलने की शुरुआत हो गई है। हालांकि अभी सिर्फ शिक्षकों और कर्मचारियों को आना अनिवार्य है, जबकि छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास चलेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए। इसमें कहा गया है कि राज्य के जिलों में कोविड-19 की दर में कमी को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों के संबंध में जारी नए दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक/प्रशिक्षण/ कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। वहीं निजी स्कूलों में भी क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी, लेकिन स्टाफ और शिक्षकों को बुलाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग ने निजी स्कूल प्रबंधन पर ही छोड़ दिया है। मध्यप्रदेश में पहली से 12वीं तक के 1 करोड़ 20 लाख बच्चे हैं। उनके भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है।

यह है निर्देश

  • प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।प्रदेश के सभी निजी स्कूल इसको लेकर स्वयं निर्णय ले सकते हैं।स
  • भी स्कूलों में नियमित क्लास नहीं होगी, लेकिन ऑनलाइन क्लास चल सकेंगी।
  • सभी सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी नौकरी:MPPSC ने मेडिकल ऑफिसर के 576 पदों पर निकाली भर्ती, 24 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Thu Jun 17 , 2021
भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के 576 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 24 जून से शुरू होगी। इच्छुक कैंडिडेट्स 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू […]