MP में छोटे बच्चों के पेरेंट्स का वैक्सीनेशन पहले

तीसरी लहर की आशंका बढ़ी; CM शिवराज ने कहा- जिनके बच्चे 12 साल से कम उम्र के, उन्हें पहले लगाएंगे टीका, गाइडलाइन जल्द

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि कोरोना संक्रमण को और कम किया जा सके। साथ ही, पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले बच्चों को भी प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। गुरुवार को मध्‍य प्रदेश कोरोना वाॅलिंटियर्स और जन अभियान परिषद के सदस्यों से विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि सभी ने जान पर खेलकर काम किया है। मानवता की सेवा करने वाले साथियों को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि अब कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। चिंता की बात है कि इस लहर में बच्चों को सबसे ज्यादा संक्रमित होने की आशंका जताई कही जा रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि बच्चों के माता-पिता स्वस्थ रहें।

इसके लिए उनके वैक्सीन लगाना अनिवार्य है। कोई भी बच्चा माता-पिता के बिना नहीं रह सकता। उनके संक्रमित होने पर माता या पिता में से किसी एक का होना स्वाभाविक है। इस कारण यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में 12 साल के कम उम्र के सभी बच्चों के माता-पिता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज पहले लगाया जाएगा।

होगा कैसे, अभी स्पष्ट नहीं है

अभी 18 से 44 साल के मध्य लोगों को टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। ऐसे में अभी स्पष्ट नहीं है कि 12 साल के उम्र के बच्चों के ऐसे माता-पिता जिनकी उम्र 44 से कम है, तो उन्हें कैसे टीका लगाया जाएगा। इसके लिए क्या-क्या कागजात जरूरी होंगे या फिर माता-पिता कैसे वैक्सीन लगवा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन पर बोले राकेश टिकैत, 2024 तक रहेगा जारी, नए कृषि कानूनों को हटाकर ही लौटेंगे घर

Fri Jun 4 , 2021
नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों और केंद्र सरकार के बीच तकरार जारी है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि उनका आंदोलन वर्ष 2024 तक जारी रहेगा। शुक्रवार को राकेश टिकैत ने अपना जन्मदिन मनाया और साफ किया कि तीन कृषि […]