MP में 89 लाख को नहीं लगा पहला डोज

सितंबर अंत तक टारगेट पूरा करने के लिए रोज 11.13 लाख टीके लगाना जरूरी; 27 को फिर महाभियान

भोपाल। मध्यप्रदेश में अभी भी 89 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई है। इसके लिए सरकार 27 सितंबर को फिर वैक्सीनेशन महाभियान चलाएगी। सरकार ने सितंबर अंत तक सभी को वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश में अब तक 4.59 करोड़ लोगों को पहला डोज लगा है। वहीं, पात्र आबादी 5.49 करोड़ है। इसके अनुसार अब रोजाना 11.13 लाख टीके लगाने पर ही पहले डोज का टारगेट पूरा हो सकता है।

प्रदेश में गुरुवार दोपहर तक 4 करोड़ 59 लाख लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। वहीं, दूसरा डाेज 1.31 करोड़ ने लगवाया है। कुल डोज 5.91 करोड़ लोगों ने लगवाया है।

सरकार ने पहला डोज का लक्ष्य सितंबर अंत तक पूरा करने के लिए 27 सितंबर को फिर वैक्सीनेशन महाभियान का लक्ष्य तय किया है। इसको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों से चर्च करेंगे। इसके बाद महाभियान को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

राजधानी भोपाल में अब तक कुल 28.76 लाख लोगों को वैक्सीन के कुल डोज लग चुके है। इसमें पहला डोज 19.34 लाख लोगों को लग चुका है। वहीं, दूसरा डोज 9.41 लाख लोगों लगवा चुके है। भोपाल में पात्र आबादी 19.50 लाख है। इसके अनुसार अब सिर्फ 16 हजार को ही पहला डोज लगना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्थिक संकट से तंग आकर पिता-पुत्री ने गटका जहर, दोनों की मौत

Thu Sep 23 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान पिता-पुत्री ने कीटनाशक गटक लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। समीपस्थ ग्राम सांपखेड़ा में रहने वाले ईश्वरसिंह पिता केशरसिंह (40 वर्ष) और उसकी 17 वर्षीय पुत्री खुशबू ने गुरुवार सुबह आत्महत्या कर ली। कोतवाली टीआई उदयसिंह अलावा ने बताया कि आर्थिक […]