चौड़ीकरण में धीमी गति पर बिलिफ बिल्डकॉन कंपनी को कारण बताओ नोटिस

तुलसी नारायण एंड गर्ग कंपनी को सात दिन के अवलोकन पर रखा

उज्जैन, अग्निपथ। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने शहर में सडक़ चौड़ीकरण की धीमी गति पर संबंधित कंपनियों को नोटिस देने सहित अवलोकन पर रखा है। दरअसल कोयलाफाटक से गोपाल मंदिर और वीडी मार्केट से ढाबा रोड छोटी रपट तक काम देख रही विजय बुधानी की बिलीफ बिल्डकॉन कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

कंपनी के पास सात मार्गों का काम है। इन मार्गों की धीमी प्रगति से पूरे शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। इसी तरह गाड़ी अड्डा चौराहा से बड़े पुल तक के चौड़ीकरण का काम देख रही पंकज मलिक की तुलसी नारायण गर्ग कंपनी को भी सात दिन के अंदर अवलोकन पर रखा गया है। रफ्तार नहीं बढ़ी तो नोटिस देंगे। यदि काम समय पर नहीं हुआ तो कार्रवाई करेंगे।

कछुआ चाल से चल रहा काम

कोयलाफाटक से गोपाल मंदिर का काम नौ माह बाद भी 300 मीटर निर्माण, नाली और अन्य कार्य शेष। इसी तरह वीडी मार्केट से ढाबा रोड छोटी रपट तक के काम में बियाबनी से तेलीवाड़ा तक सात माह में भी काम पूरा नहीं हुआ। वहीं गाड़ी अड्डा से बड़ा पुल तक नाली बना रहे। 3 माह पहले शुरु हुआ। सात दिन बाद काम देखा जायेगा।

Next Post

केंद्रीय बजट जनता के प्रति सरकार के कर्तव्यों को पूरा करने वाला डॉक्यूमेंट है- गौतम टेटवाल

Wed Feb 4 , 2026
उज्जैन। उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने बुधवार को देवास रोड़ स्थित होटल श्रीगंगा में केंद्रीय बजट-2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करने वाला बजट है, जो समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता […]