अग्रवाल पंचायत न्यास चुनाव: अब नए अध्यक्ष को लेकर जोड़-तोड़ हुई तेज

agrwal samaj Chunav 170122

विजय अग्रवाल और भगवान दास ऐरन गुट में है मुकाबला

उज्जैन, अग्निपथ। श्री अग्रवाल पंचायत न्यास के चार ट्रस्टियों के चुन लिए जाने के बाद अध्यक्ष को लेकर जोड़-तोड़ होने लगी है। इस चुनाव में अग्रवाल समाज के तीन गुट में से दो गुटों में समझौता हो गया था। इसके चलते चुनाव में दो गुट के सदस्यों के बीच सीधा मुकाबला हो गया था। रविवार को देर रात आए परिणाम में भाजपा नेता विजय अग्रवाल, भगवान दास एरन गुट के अलावा विकास समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फ्रीगंज के अग्रवाल समाज और युवाओं की समिति ने निर्णायक फैसला किया है। सीए संजय अग्रवाल को सबसे ज्यादा वोट उनके व्यवहार के अलावा एक गुट का सीधा समर्थन मिलने की वजह से मिलना माना जा रहा है। उनकी विजय अग्रवाल गुट के साथ निकटता भी हैं। हालांकि इस समय समाज के विजय अग्रवाल और भगवान दास एरन गुट के बीच अध्यक्ष पद की कवायद तेज हो गई है।

दोनों ही गुट के पांच -पांच सदस्य होने से एक सदस्य के पाला बदलते ही दूसरे गुट का सदस्य अध्यक्ष बन जाएगा। वहीं गोपाल अग्रवाल को मंत्री मोहन यादव का समर्थक माना जाता है, तो निमेष अग्रवाल को विधायक पारस जैन का समर्थक माना जाता है। छह पुराने ट्रस्टियों में विजय अग्रवाल और भगवान दास एरन गुट के तीन -तीन सदस्य हैं। चार नए सदस्यों का रुझान ही नए अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगाएगा।

अस्सी वोट का अंतर होते ही रामबाबू की हार तय हो गई थी

अग्रवाल पंचायत न्यास के चुनाव में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 801 लोगों ने मतदान किया था। संजय अग्रवाल सीए को 714, निमेष अग्रवाल को 579, गोपाल अग्रवाल को 570, शैलेंद्र मित्तल को 564 मत मिले। वहीं रामबाबू गोयल को 465 मिले। 15 मत निरस्त हुए। रामबाबू गोयल को 15 राउंड तक आते -आते 80 वोट के अंतर पिछडऩे लगे थे। इससे साफ हो गया था कि अब उनकी हार तय है।

अग्रवाल धर्मशाला गोलामंडी में हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी के रूप में मनीष गोयल एडवोकेटए अमित अग्रवाल एडवोकेट के द्वारा चुनाव कराए गए। 6 न्यासी पुराने एवं नवनिर्वाचित 4 न्यासियों में से अध्यक्ष का चुनाव आगामी समय में होगा तथा कार्यकारिणी बनेगी। चुनाव में प्रदीप मित्तल, रवि बंसल, दीपक मित्तल, मधुर गर्ग, विजय अग्रवाल, गोविंद गोयल, शैलेष मित्तल का विशेष सहयोग रहा।

समाज की संपत्ति का मामला उठाने वाले सिंहल को 252 वोट

समाज की संपत्ति और सिंहस्थ के मामले को उठाने वाले अरूण सिंहल को भी समाज के सदस्यों ने 252 वोट दिए हैं। सिंहल की वजह से समाज में चुनाव हुए हैं। वे लंबे समय से समाज के चुनाव लड़ते आ रहे हैं। माना जा रहा है कि समाज के लोग समाज की संपत्ति और सिंहस्थ मामले का हल चाहते हैं। इसलिए समाज नए अरूण सिंहल का इतने वोट दिए।

समाज के सभी विवादों का सुलाझाएंगे

अनाज मंडी में अनाज तिलहन संघ द्वारा अग्रवाल समाज के चारों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान संजय अग्रवाल सीए ने कहा कि समाज लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। समाज वित्तिय स्थिति ठीक है। कुछ कानूनी अड़चन हैं, जल्द ही इन्हें जल्द दूर कर दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य समाज की संपत्तियों का रख-रखाव करना के लिए काम करना है। आपस में कुछ मनमुटाव है इसे भी जल्द दूर कर लिया जाएगा। एक केस लगा है। आय को बढ़ाना, बाहर से आने वाले अग्रवाल समाज के यात्रियों का बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। गरीब वर्ग है समाज का, उसे आगे बढ़ाने की योजना को लागू करना है।

गोपाल अग्रवाल का कहना है कि समाज में कुछ परिवर्तन करना जरूरी है। समाज में नई नीति लाना जरूरी है। बायलाज में कुछ जरूरी परिवर्तन कराए जाएंगे। निमेष अग्रवाल ने सभी समाजजनों का धन्यवाद किया है। शैलेंद्र मित्तल का कहना है कि समाज देश विदेश में सक्रिय है। सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिनेश हरभजनका ने कहा कि जिस तरह से अग्रवाल समाज को अग्रज माना जाता है। समाज के सभी नए ट्रस्टी आने वाले समय में हर काम में आगे रहेंगे। अनाज तिलहन संघ के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल ने कहा कि नए ट्रस्टी समाज की संपत्ति की देखरेख के लिए काम करें। ताकि समाज को नई दिशा और सोच मिल सके। इस दौरान मुकेश हरभजनका, जितेंद्र अग्रवाल, अनिल गर्ग, दीपक पमनानी, योगेश खंडेलवाल, शनि खंडेलवाल, संतोष गर्ग, हजारीलाल मालवीय,मनीष अग्रवाल, नितेष अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, लक्की खंडेलवाल, अनिल गर्ग गुमटीवाले, सुमीत गर्ग, गोविंद शर्मा, लोकेंद्र गोस्वामी, संदीप सारड़ा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व पंचायत मंत्री अजयसिंह पहुंचे मां बगलामुखी मंदिर

Mon Jan 17 , 2022
नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर सोमवार प्रात: 7 बजे प्रदेश के पूर्व पंचायत मंत्री एवं कांग्रेस नेता अजयसिंह (राहुल भैया) पहुंचे। इस दौरान सिंह ने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना कर हवन भी किया। इस अवसर पर सिंह द्वारा मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त […]