गोनसा में जमीन विवाद को लेकर चली गोली

उज्जैन, अग्निपथ। 4 बीघा जमीन को लेकर शुक्रवार-शनिवार रात ग्राम गोनसा में गोली चल गई। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। भैरवगढ़ पुलिस ने महिला और उसके 2 पुत्रों पर मामला दर्ज किया है।

ग्राम गौंसा में रहने वाला प्रदीप पिता रामसिंह बंजारा पीएचई के सीवरेज प्लांट पर काम करता है। उसके ससुर मांगू बंजारा महिदपुर के आमली खेड़ा में रहते है। सास की मौत होने के बाद ससुर प्रदीप के साथ रहने गौंसा आ गये थे। जिनका अपने पोते लखन पिता सरदार, आकाश और बहू शांतिबाई से 4 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तीनों मांगू की जमीन अपने नाम करना चाहते थे।

रात 11 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर गौंसा पहुंचे। प्रदीप अलाव ताप रहा था। तीनों ने आकर पूछा की मांगू कहा है। प्रदीप ने ग्राम रंजीतपुर वाले मकान पर होना बताया तो लखन ने कट्टा निकाल लिया और मांगू को जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रदीप ने ससुर को मारने आये पोते और बहू को रोकने का प्रयास किया तो तीनों उसे मारने दौड़े।

प्रदीप ने जान बचाकर घर का दरवाजा बंद किया तो लखन ने दरवाजे पर फायर कर दिया। दरवाजा नहीं खुलने पर तीनों ने पथराव किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। रात में ही गोली चलने की सूचना पर भैरवगढ़ पुलिस पहुंच गई थी। तीनों की तलाश करने पर नहीं मिले।

शनिवार सुबह प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। तीनों की तलाश में एक टीम महिदपुर के आमली खेड़ा भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाकू बरामद कर डोरेमोन को भेजा जेल

Sat Jan 22 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। प्राणघातक हमले में पुलिस से बचकर भागने का प्रयास करते समय घायल हुए बदमाश को एक दिन की रिमांड पर जेल से थाने लाया गया था। चाकू बरामद करने के बाद उसे शनिवार को फिर जेल भेज दिया गया। सांदीपनी आश्रम के सामने 29 दिसंबर की रात हेलावाड़ी […]

Breaking News