अधूरे निर्माण से कामाख्या धाम और रणजीत हनुमान जाने का रास्ता बंद

आम श्रद्धालुओं के साथ आसपास के रहवासियों को भी आने-जाने में हो रही दिक्कत

उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा किनारे पाइप लाइन डालने के लिए टाटा कंपनी के द्वारा पिछले कई महीनों पूर्व खोदे गए गड्ढों के बाद यहां अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे निर्माण की वजह से मार्ग पर आवागमन बंद पड़ा हुआ है। इससे मार्ग में स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर व रणजीत हनुमान मंदिर में नियमित दर्शन-पूजन व अन्य पूजा-पाठ, अनुष्ठान आदि के लिए आने वाले श्रद्धालु, संत-महंत व क्षेत्र के रहवासियों को भारी परेशानी उठाना पड़ रही है।

शुरुआत में टाटा कंपनी जब काम शुरू किया था तब तो यह कहा गया था कि कुछ ही महीनों में कार्य पूर्ण होते ही शीघ्र ही रास्ता चालू कर दिया जाएगा। लेकिन यहां तो कई महीने हो गए काम ही पूरा नहीं हो रहा। क्षेत्र के रहवासी और कामाख्या मंदिर के पुजारी लोकेश अग्निहोत्री व अन्य रहवासी टाटा कंपनी के ठेकेदार के पास पहुंचे तो उसने कहा कि अब उनका काम नहीं बचा है नगर निगम जाने।

महीनों से यह मार्ग खुदा पड़ा है। और वर्तमान में बारिश के समय खतरनाक हालत में है। दोनों प्रमुख मंदिरों व आसपास के लोगों को घरों तक जाने में लंबा रास्ता घूमकर आवागमन करना पड़ रहा है। जब कोई नहीं सुनने को तैयार हुआ तो रास्ता बनाने के लिए रहवासियों ने ही पैसे इक_े कर यहां मिट्टी भी डलवाई परंतु बारिश के कारण रास्ता तैयार नहीं किया जा सका।

पिछले एक वर्ष से लोग परेशान है। मंदिरों पर पैदल आने तक का रास्ता नहीं है। मंदिर के पुजारी व नागरिकों ने कहा कि यदि नगर निगम का कार्य शेष है तो वह इसे समय पर पूरा कर शीघ्र लोगों को राहत पहुंचाए। जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी इस संबंध में शीघ्र मार्ग चालू करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंदिर की जमीन पर वर्षों से जमा दुकानदार का कब्जा हटाया

Sat Jul 16 , 2022
तहसीलदार मीणा के निर्देशन में घंटो चली कार्रवाई बडऩगर, अग्निपथ। नगर के व्यस्ततम मार्ग बस स्टैंड से नगर को जाने वाले मार्ग के समीप पारसनाथ मंदिर की जमीन पर लोगों को तब आश्चर्यचकित होने का नजारा देखने को मिला जब यहां पर त्वरित गति से अचानक जेसीबी मशीन व नपा […]
कब्जा