महिदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: विद्युत मंडल से तार चुराने वाली गैंग 12 घंटे में धराई

giraftar

महिदपुर, अग्निपथ। स्थानीय टेंशन चौराहा स्थित विद्युत मंडल के स्टोर रूम में हुई लाखों रुपये के तारों की चोरी का महिदपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से चोरी किया गया डेढ़ लाख रुपये का माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी श्रवणसिंह ने 30 जुलाई को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश स्टोर रूम का ताला तोड़कर लगभग दो सौ किलोग्राम एल्युमिनियम और पचास किलोग्राम तांबे के तार चुरा ले गए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आमिर उर्फ भय्यु, फैजान, अबरार और मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर पूरा मशरूका बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

Fri Jul 31 , 2026
बड़नगर, अग्निपथ। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कठोर कारावास तथा 11,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित […]

Breaking News