त्रिवेणी ब्रिज से गिरी कार, चालक की हालत गंभीर

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड त्रिवेणी ब्रिज से सोमवार तडक़े तेज र तार 40 फीट नीचे आ गिरी। हादसे में चालक की हालत गंभीर बताई गई है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि तडक़े 3.30 से 4 बजे के बीच त्रिवेणी ब्रिज से कार क्रमांक एमपी 44 सीसी 7273 के गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सामने आया कि कार में चालक सवार था, जिसे ए बुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गये है, जहां आईसीयू में उपचार चल रहा है। चालक उदयसिंह होना सामने आया है, जो नीलगंगा क्षेत्र शांति पैलेस के पीछे रहने वाला बताया गया है। परिजन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे।

सिर्फ इतना पता चला है कि इंदौर से उज्जैन लौट रहा था, वह ड्रायवरी करता है। पुलिस के अनुसार कार ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी है, जिसका एयर बेग भी खुल गया था। सुबह ब्रिज से गुजरने वालों की घटनाक्रम देखने के लिये भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते कुछ देर के लिये यातायात भी बाधित हुआ था। एसआई वेदप्रकाश साहू का कहना था कि घायल की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किये जाएगें।

Next Post

ओपीडी आईपीडी ब्लड बैंक और एसएनसीयू पीडियाट्रिक का निरीक्षण

Mon Nov 28 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार को जिला और चरक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए एनक्यूएस (नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस) की टीम ने निरीक्षण किया। फिलहाल दोनों ही अस्पतालों के 5 विभागों का निरीक्षण पहले ही दिन कर लिया गया। बाकी बचे दो दिन में 11 विभागों का निरीक्षण किया जायेगा। सोमवार को […]

Breaking News