अभा ग्राहक पंचायत ने भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए कलेक्टर को दिया ज्ञापन

उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पिछले पांच दर्शकों से ग्राहक जागरण हेतु कार्य कर रहा अखिल भारतीय संगठन है, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा पूरे प्रांत में भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ ज्ञापन दिया जा रहा है।

विगत कई दिनों से देखने में आ रहा है की वर्तमान समय में न्यूज पेपर व प्रचार प्रसार के माध्यमों के जरिए भ्रामकविज्ञापनों का बोलबाला है । इन भ्रामक विज्ञापन द्वारा समाज को भ्रमित किया जा रहा है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला सचिव नितिन बिजापारी ने बताया कि व्यापक कानून होने के बावजूद 21 वीं सदी में भी समाज को दिग्भ्रमित विज्ञापनों के द्वारा समाजजनों का शोषण किया जा रहा है।

ऐसे में एक सुशासन व्यवस्था का दायित्व बनता है कि इस प्रकार के भ्रामक विज्ञापन जैसे महावशीकरण, गृहक्लेश, पति पत्नि में तनाव, दुश्मन से छुटकारा. 100 प्रतिशत नौकरी दिलाने का दावा, जैसे कई विज्ञापन पर रोक लगाकर समाज को दिग्भ्रमित होने से बचाया जाये एवं इस प्रकार के बेहरूपियों और समाज की भावना से खेलने वालों के चुंगल से समाज को बचाया जा सके ।

इसी निवेदन के साथ उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से इस प्रकार के विज्ञापन करने वाले को एवं विज्ञापन के जरिये समाज को भ्रमित करने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज करवायी जाने की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला सचिव नितिन बिजापारी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती दीपिका सोलंकी, शैलेन्द्र प्रजापत एड., श्रीमती अर्चना ज्ञानी, श्रीमती विद्या व्यास, रवि शर्मा, मनीष डोडिया, कृष्णकान्त गिरी, दीपक राठौर, रघुनंदन कारपेन्टर, श्रीमती सारिका सिकरवार, रोहित हाड़ा एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल दर्शन करने आये रेलवेकर्मी पर चाकू से हमला

Wed Aug 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नागदा से महाकाल मंदिर दर्शन करने आयेे रेलवे कर्मी पर मंगलवार-बुधवार रात कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। 15 दिन में श्रद्धालु पर चाकू से हमले की दूसरी घटना सामने आई है। हमलावर अल्पसंख्यक समाज के होना बताएं जा रहे हंै। उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में रहने […]