अवैध संबंधों के कारण पति-पत्नी ने की थी युवक की हत्या

तीन माह बाद मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

शाजापुर, अग्निपथ। जिले के मोहन बड़ोदिया थानांतर्गत ग्राम दुधाना में 26 अगस्त को बोरे में बंद मिली लाश के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या आरोपी द्वारा मृतक के अपनी पत्नी से अवैध संबंध को लेकर की गई थी।

सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी जगदीश डावर ने बताया कि 26 अगस्त को सूचना मिली की ग्राम दुधाना में नाली में एक व्यक्ति का शव बोरे में मिला है। जिसमें मृतक की पहचान उसके भाई गोविंद द्वारा राजेश पिता सिधुलाल (22) निवासी दुधाना के रूप में की थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया।

इस अंधे कत्ल के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी टीएस बघेल के मार्गदर्शन में विशेष जांच दल गठित किया गया। जिसमें एसडीओपी दीपा डोडवे, टीआई मोहन बड़ोदिया उदयसिंह अलावा को शामिल किया गया। पुलिस ने सोमवार को संदेही भगवानसिंह पिता गोरीलाल (28) एवं उसकी पत्नी ममताबाई (25) निवासी ग्राम दुधाना से सख्ती से पूछताछ की।

भगवानसिंह द्वारा मृतक राजेश के अपनी पत्नी से अवैध संबंध को लेकर 25-26 की दरमियानी रात राजेश की हत्या अपने घर में लोहे के राड (टामी) एवं चाकू से करना कबूल किया और बताया कि लाश को बोरे में भरकर नाली में फेंक दिया था।

इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में एसडीओपी दीपा डोडवे, थाना प्रभारी उदयसिंह अलावा, उनि आरसी यादव, सउनि विजय सिंह, प्रआर रामपालसिंह राठोड़, प्रआर 265, छोटुलाल सिसोदिया, प्रआर दीपक शर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र यादव, जितेन्द्र सितंपरा, सुरेश राठोर, देवीसिंह दांगी, अनिल सेन, दिनेश सुरावत, आरक्षक देवराज दांगी, संदीप यादव, सुनील यादव, सुभाष, सैनिक अर्जुनसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्जुन के बाणः 32 वर्षों का काँग्रेसी वनवास जारी रहने की संभावना

Wed Nov 23 , 2022
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और सरदार पटेल की कर्मभूमि रहे गुजरात का इतिहास पाषाण युग की बस्तियों के साथ शुरू होता है। भूतकाल में इसे गुर्जर प्रदेश के नाम से जाना जाता था। छठीं शताब्दी से लेकर 12वीं सदी तक यहाँ गुर्जर राजाओं का राज रहा है इस कारण इसका नाम […]