फोन-पे में पांच हजार रिवार्ड डालने का झांसा देकर निकाल लिए 18 हजार

बेरछा, अग्निपथ। सायबर अपराध के द्वारा बैंक खाते से रुपए उड़ाने का आये दिन मामले सामने आ रहे है। हाल ही में इलाके के आयुष विभाग के एक कर्मचारी के फोन-पे में पांच हजार का रिवार्ड (ईनाम) देने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 18 हजार रुपए से ज्यादा बदमाशों ने गायब कर दिए।

पुलिस के अनुसार गांव के रंथभंवर मार्ग निवासी वल्लभ राठौर आयुष विभाग में पदस्थ हैंं। उनके मोबाइल फोन पर अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि फोन-पे एप पर 5 हजार रुपये रिवार्ड के डाले हैं। खाता चेक किया तथा राशि खाते में नही आने की जानकारी देने पर कॉल करने वाले ने एक लिंक दी। जिसमें कई ऑप्शन देते हुए प्रक्रिया को पूरा करने का हवाला देते हुए एक-एक कर पाँच ट्रांजेक्शन कर राठौर के खाते से 18 हजार 377 रुपये निकाल पूरा खाता साफ कर दिया गया।

राठौर ने अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत बेरछा पुलिस, आरबीआई भोपाल तथा सायबर ऑफिस शाजापुर को लिखित में की है। वही एक अन्य मामले फरियादी रानी पति मोहम्मद इकबाल निवासी बेरछा मंडी का खाता एसबीआई बेरछा का है। जिसके खाते से तीन किश्तों में बिना ओटीपी के 25 हजार निकाले गए।

जिसकी जांच बैंक में किए जाने पर उक्त ट्रांजेक्शन सातारा महाराष्ट्र एटीएम से निकाले जाने की जानकारी दी गई। फरियादी ने इस एटीएम सायबर क्राइम की शिकायत बेरछा पुलिस व सायबर शाजापुर में ही है। ज्ञात रहे पूर्व में भी क्षेत्र के कई व्यापारी, शिक्षक व अन्य कर्मचारियों को सायबर ठगी का शिकार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे ने बनाया तस्कर, पत्नी करने लगी सहयोग

Sat Jun 19 , 2021
दंपत्ति के पास से मिली 27 ग्राम स्मैक उज्जैन/नागदा, अग्निपथ।  2.70 लाख की स्मैक के साथ पकड़ाये दंपत्ति को शनिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। युवक नशे की लत में तस्कर बन गया था और पत्नी उसका अवैध करोबार में सहयोग करने लगी थी। […]

Breaking News