साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह का आयोजन

Mathamatics day in science college ujjain

उज्जैन, अग्निपथ । शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. जी. के. उज्जैनकर शास. महाविद्यालय धार, डॉ. स्मिता वर्मा विभागाध्यक्ष एप्लाइड साइंस इंदौर, डॉ. वंदना गुप्ता प्राचार्य एवं प्राध्यापक गणित शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय उज्जैन थे।

डॉ. जी. के. उज्जैनकर ने टोपोलोजी, संख्या सिद्धांत एवं वास्तविक विश्लेषण पर दिये व्याख्यान में कहा कि गणितीय अवधारणाओं की परिभाषाएं रटने की नहीं समझने की होती है। इसी आधार पर कठिन से कठिन विषय को आसान किया जा सकता है।

डॉ स्मिता वर्मा ने ऑपरेशन रिसर्च के उपयोग, अनुप्रयोग तथा इतिहास पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ डॉ वंदना गुप्ता द्वारा गणित में लॉजिक एवं गणितीय सीमाओं तथा मैथमेटिकल असंभावनाओ की व्याख्या की। साथ ही प्राइम नंबर थियोरी एवं इसके आईटी में अनुप्रयोग पर विस्तृत चर्चा की।

डॉ संदीप तिवारी विभागाध्यक्ष गणित अध्ययनशाला उज्जैन ने रामानुजन के गणितीय कार्य का उल्लेख किया । समन्वयक डॉ वी के गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय गणित दिवस के अन्तर्गत विभिन्न गणितीय क्विज, प्रतियोगिताए एवं रामानुजन के जीवन वृत्त एवम उनके गणितीय योगदान को सामान्य छात्र से लेकर गणित के शोधार्थी तक सभी को सीखने और पढऩे का अवसर मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अर्पण भारद्वाज ने कहा कि माधव विज्ञान महाविद्यालय का गणित विभाग शोध के क्षेत्र में श्रेष्ठतम है। उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को शिक्षा में श्रेष्ठतम योगदान देने एवं महाविद्यालय के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की।

स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय डॉ अन्तिमा सिंदरसिया द्वारा दिया गया। अतिथियो का स्वागत आयोजन सचिव डॉ आर के तिवारी, डॉ एस सी पाटीदार, डॉ ओ पी गुप्ता, डॉ. एच एस द्विवेदी, डॉ आई के मंगल, डॉ आर एस राठौर, श्री मुश्ताक खान, श्रीमती नेहा सोनगरा, शोधार्थी रुकसाना शेख एवम श्याम राठौर ने किया।

प्रतियोगिताओं में इन्होंने जीते इनाम

विभिन्न प्रतियोगिताओ में गणित प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान दीपशिखा गुप्ता, द्वितीय स्थान गायत्री डांगी, दीपांशु चव्हाण ने प्राप्त किया। गणितीय रंगोली में प्रथम स्थान आयुषी पटेल, राधिका चौधरी एवं द्वितीय स्थान महक पाटीदार, शिवानी त्रिवेदी ने, गणितीय पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपिका पांचाल एवं द्वितीय स्थान विनोद पाल ने प्राप्त किया।

मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. अरिहंत जैन, डॉ. जया कुशवाह, डॉ. नाजीदा शेख शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अन्तिमा सिंदरसिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर के होलिका दहन स्थल के अंदर पहुंची ‘चप्पल’

Thu Mar 24 , 2022
धर्म का ढिंढोरा पीटने वालों को भी नहीं दिखाई दी, सुरक्षा-सफाईकर्मी की भी नहीं पड़ी नजर उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में होलिका दहन स्थल के अंदर एक चप्पल पड़े होने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके चलते श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था प्रभावित हुई है। चप्पल दहन […]
होलिका दहन के मौके पर महाकाल मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु।