असम में 5 रुपये सस्ता हुआ डीजल-पेट्रोल, शराब पर भी 25 फीसदी शुल्क घटाया

गुवहाटी। असम में विधानसभा चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। इन दिनों ईंधन की कीमतें पूरे देश में लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच, असम में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पांच रुपये तक की कटौती की गई है। इसके अलावा राज्य में शराब पर लगने वाले शुल्क में 25 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी। 

बता दें कि इस साल देश के चार राज्यों -असम,  पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल  तथा एक केंद्र शासित प्रदेश (पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारी के अनुसार , भारतीय निर्वाचन आयोग इन राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 15 फरवरी के बाद कभी भी कर सकता है। आयोग फिलहाल चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा पर है। आयोग की दक्षिणी राज्यों की यात्रा 15 फरवरी को संपन्न होगी। इसके  बाद इन राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, चुनाव पैनल फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत में इन राज्यों के लिए विस्तृत चुनाव कार्यक्रम का एलान कर सकता है। सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा। पश्चिम बंगा में छह से आठ चरणों में मतदान हो सकता है और असम में इसकी संख्या दो से तीन तक जा रह सकती है। सभी राज्यों में मतगणना एक ही दिन की जाएगी। आयोग की योजना सभी चुनाव एक मई से पहले कराने की है, जब से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस का सरकार पर निशाना:जीतू पटवारी ने भाजपा नेताओं से कहा- प्रदेश बचाने शिवराज की जगह किसी और को CM बनाओ; माफिया हावी हो रहे और वे सो रहे

Fri Feb 12 , 2021
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 7 दिन से रेत माफिया के पुलिस और प्रशासन पर हमले की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भोपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्वालियर में […]

Breaking News