कांग्रेस का सरकार पर निशाना:जीतू पटवारी ने भाजपा नेताओं से कहा- प्रदेश बचाने शिवराज की जगह किसी और को CM बनाओ; माफिया हावी हो रहे और वे सो रहे

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 7 दिन से रेत माफिया के पुलिस और प्रशासन पर हमले की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भोपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्वालियर में 7 दिन पहले रेत माफिया ने गोली चलाई। थाना प्रभारी को ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे मिल रही माफिया से मुक्ति।

दो दिन पहले बुधवार रेत माफिया ने कंपनी के कर्मचारियों पर महाराष्ट्र से आए बदमाशों ने हमला किया। ऐसे रोज तमाम घटनाएं घटित हो रही हैं लेकिन शिवराज केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं।पटवारी ने कहा कि मैं भाजपा विधायकों से गुहार लगाता हूं कि CM शिवराज को हटाकर किसी दूसरे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देना चाहिए।

कंगना की सुरक्षा बढ़ाई हमें कोई आपत्ति नहीं लेकिन हमारे जवान चौकियों में बैठे रहते हैं। उन पर माफिया गाड़ी चलाकर चले जाएं तो उनके बच्चों का क्या होगा। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार अपराध मुक्त विज्ञापन का हवाला देते हैं। 15 साल तक सरकार माफिया को आगे बढ़ाती रही और जनता के पैसे से सरकार विज्ञापन छपवा कर वाहवाही लूट रही है।

शिवराज सरकार कमलनाथ की केवल नकल कर रही है। पिछले 10 दिन से राशन की दुकानें बंद हैं। कोरोना योद्धा अब सरकारी डंडे खाने के लिए मजबूर हैं। शिवराज से होशियार दुनिया में कोई व्यक्ति नहीं हो सकता। अतिथि शिक्षक बेरोजगार बैठे हुए हैं। लोकतंत्र के हत्यारों को महाकाल भी माफ नहीं करेंगे।

कमलनाथ की सरकार से दोगुना तबादला भाजपा सरकार अपने एक साल के कार्यकाल में कर चुकी है। अब तक 3 हजार तबादला हो चुका है। 50 हजार तबादला अभी पाइप लाइन में है। 10 हजार तबादला अभी बजट सत्र के दौरान होने वाले हैं। भाजपा सरकार तबादला इंड्रस्ट्री बना चुकी है। माफिया राज CM शिवराज चला रहे हैं। भाजपा सरकार 32 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि सरकार एक साल के अंदर ले चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा दुपाड़ा मंडल के पांच पदाधिकारी पार्टी से निष्कासित

Fri Feb 12 , 2021
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने पर कार्रवाई शाजापुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने के मामले में भाजपा के पांच पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वैभव पंवार 10 फरवरी को […]

Breaking News