नूतन स्कूल परिसर में शिफ्ट होंगे 7 स्कूल, मुख्यमंत्री ने 113 करोड़ के 6 कार्यों का ई-लोकार्पण किया

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण के कुल छह निर्माण कार्यों का ई-लोकार्पण किया। 113 करोड़ रुपये की लागत से बने उक्त निर्माण कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री द्वारा उज्जैनवासियों को एकसाथ दी गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नगरीय विकास के कार्यों को आर्थिक समस्याओं के बाद भी पटरी से उतरने नहीं दिया गया है। उन्होंने नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्रसिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के नगरीय निकायों में अनेक विकास के कार्य मुस्तैदी से किये हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के 24 नगरीय निकायों के एक हजार करोड़ के 71 कार्यों का एकसाथ ई-लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह से कोविड का नियंत्रण किया गया है, उसी तरह डेंगू के नियंत्रण पर भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे शहर गन्दगी, प्रदूषण, अपराध एवं माफियाओं से मुक्त हो, यह प्रयास निरन्तर जारी है। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि उज्जैन का इतनी तेजी से विकास हो रहा है कि आज से 10 वर्ष पूर्व की स्थिति को पूरी तरह बदल दिया गया है। उज्जैन शहर की दशा एवं दिशा दोनों बदल गई है। विधायक पारस जैन ने कहा कि नूतन स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं, जो सर्वसुविधायुक्त नये भवन में पढ़ाई करेंगे। जैन ने कहा कि इस परिसर में सात विद्यालयों में कुल 2700 बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।

लोकार्पण समारोह में नूतन स्कूल परिसर में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, विवेक जोशी, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान, यूडीए सीईओ एसएस रावत मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया। नूतन स्कूल परिसर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नूतन स्कूल में विकसित किया गया शिक्षा संकुल उज्जैन का सबसे बड़ा एवं भव्य है। यह एक लाख 86 हजार वर्गफीट में बनाया गया है। इससे सात स्कूल जोड़े गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाट पिपलिया में पसरी गंदगी बीमारी को दे रही न्योता

Wed Sep 22 , 2021
जावरा, अग्निपथ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाट पिपलिया में सरपंच की उदासीनता और सचिव की अनदेखी के कारण गंदगी पसरी हुई है। एक ओर जहां डेंगू जैसी बीमारी से प्रदेशभर में स्थिति पहले ही ठीक नहीं है वहीं ग्राम पंचायत हाट पिपलिया में लापरवाही के कारण आमजन भी परेशान हैं। […]

Breaking News