आगर में जिला स्तरीय रोजगार मेला आज (20 दिसंबर को)

आगर मालवा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला रोजगार कार्यालय व ग्रामीण आजीविका मिशन आगर के तत्वाधान में 20 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन पुरानी कृषि उपज मंडी आगर में किया जाएगा। मेले में न्यूनतम योग्यता 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई पास, डिप्लोमा, डिग्री, स्नातक, स्नात्तकोत्तर, एमकाम पास आदि योग्यताधारी आवेदक, उम्र 18 से 35 वर्ष तक के आवेदक भाग ले सकते हैं।

रोजगार मेले में दिगंबर माइक्रो फायनेंस इंदौर, मिटकोन कंसल्टेंसी एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमि पुणे, आईपीएस ग्रुप आयसर देवास, एलआईसी आगर, प्रधान मंत्री कौशल केंद्र आगर, एमपीकान लिमि. भोपाल, नवभारत फर्टिलाइजर प्रालि इंदौर, उस्रा फाउन्डेशन, इंडिगों सेफ प्रा. लिमि. शिवपुरी, स्टार हेल्थ आगर, ओवरसिस प्रा.लिमि. आगर, रिलायंस जिओ (आक्या), नव शक्ति बायां क्राप इंदौर, आर सेटी शाजापुर, आई.सी.एस. सेंटर धार, जीएसटेक्नों इन्वेंशन सेंटर उज्जैन, वर्धमान फेब्रिक बुदनी, हाई रिच ऑनलाइन शोपिंग केरल, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शाजापुर, विल्सन लेबोरेटरीज इण्डिया लिमि. इंदौर, एयु स्माल फायनेंस बैंक आगर, माँ चामुंडा इंटर प्राइजेस इंदौर, स्वामिनी लाइफ अहमदाबाद आदि कम्पनियां रोजगार मेले में उपस्थित रहेगी।

इन पदों के लिए जरूरत

उक्त कम्पनियों द्वारा सोलर पेनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन (प्रशिक्षण हेतु) ट्रेनिंग, फील्ड ऑफिसर, ब्रांच मेनेजर, बीमा अभिकर्ता, प्लम्बर, सिक्युरिटी गार्ड, टेलीकालर एवं विभिन्न पद, सेल्स एक्जीक्यूटिव, ट्रेनिंग, ओउट्सोर्स हेतु कंप्यूटर ओपरेटर, ट्रेनिंग, मोबिलाईजर मार्केटिंग प्रशिक्षण, मशीन ओपरेटर, शिक्षक डेवलपमेंट मेनेजर, फार्मा सेल्स एग्जिकेटिव आदि पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। मेले में न्यूनतम योग्यता 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई पास, डिप्लोमा, डिग्री, स्नातक, स्नात्तकोत्तर, एमकाम पास आदि योग्यताधारी आवेदक, उम्र 18 से 35 वर्ष तक के आवेदक भाग ले सकते हैं।

शासन की विभिन्न योजनाओं की ले सकेंगे जानकारी

जिले के बे-रोजगार युवा जो उपरोक्त सेक्टर में रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण की तलाश कर रहे हैं, वे आज मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 01 फोटो आदि समस्त दस्तावेजों के साथ जिला स्तरीय रोजगार मेले में उपस्थित हो कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की स्व-रोजगार योजनाओं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्व-सहायता समूह बैंक लिंकेज, ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रिय शहरी आजीविका मिशन समूह, डॉ आंबेडकर स्व-रोजगार योजना, संत रविदास स्व-रोजगार योजना, सावित्री बाई फुले योजना, प्रधानमंत्री रोजगार, सृजन कार्यक्रम योजना एवं उद्यम क्रांति योजना से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाजार में मौत हुई सस्ती: 100 से 500 रुपए तक बिक रही चाइना डोर

Mon Dec 19 , 2022
जब तक जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे जब तक घर-घर जा चुका होगा नायलॉन धार, (आशीष यादव) अग्निपथ। शहर में पतंगबाजी का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही घातक और जानलेवा नायलॉन धागे का कहर भी देखने को मिल रहा है। लगातार लोग इस धागे की चपेट में आकर घायल […]
डोर