सोयत व सुसनेर नगर परिषद के सीएमओ व्यास को किया निलंबित

आगर-मालवा। सुसनेर व सोयतकला नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) चिंतामण व्यास को निलम्बित किया गया है। सन् 2015 में व्यास को लोकायुक्त उज्जैन ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। लोकायुक्त की कार्यवाही के बाद व्यास के विरूद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत नहीं हुआ था।

गत दिनों लोकायुक्त पुलिस ने नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों से चालान प्रस्तुत करने के संबंध में अनुमति मांगी थी। नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद से चिंतामण व्यास पर निलम्बित होने की तलवार लटकी हुई थी। व्यास पर लोकायुक्त की कार्यवाही आगर में राजस्व शाखा में पदस्थी के दौरान हुई थी। इसलिए मूल संस्था आगर के सीएमओं ने व्यास को निलम्बित करने का आदेश जारी किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकायुक्त ने नपा अधिकारी कर्मचारियों को दिया नोटिस

Thu Jul 8 , 2021
आगर-मालवा। आगर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को लोकायुक्त उज्जैन ने नोटिस जारी किया है। नपा के अधिकारी कर्मचारियों को 17 जुलाई को अपना पक्ष रखना होगा। प्रधानमंत्री आवास घोटाले के मामले में शिकायत होने के बाद लोकायुक्त उज्जैन ने यह कार्यवाही की हैं। ज्ञात हो कि सामाजिक कार्यकर्ता राजेश […]

Breaking News