आगर से पकड़ाया ट्रैक्टर चोर गिरोह का सदस्य, साथी के पकड़ाते ही भागा था पुलिस को चकमा देकर

महाकाल क्षेत्र सें दो ट्रैक्टर चुराना कबूला, तीनों को आज करेंगे पेश

उज्जैन, अग्निपथ। ट्रैक्टर चोर को पकडऩे के दौरान गच्चा देकर भागे उसके साथी को भैरवगढ़ पुलिस ने आगर से दबोच लिया। मामले में पुलिस शुक्रवार तक गिरफ्त में आए तीनों बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। खास बात यह है गिरोह ने तीन माह के दौरान महाकाल क्षेत्र से भी दो ट्रैक्टर चुराना कबूल किए हैं।

गौरतलब है 10 अक्टूबर की रात नयापुरा के महेश सोनी भंडारिया खाल में स्थित ईंट भट्टे से तीन चोर ट्रेक्टर ट्राली चुराकर भागे थे। मजदूरों की सूचना पर भैरवगढ़ थाने के एएसआई ओमप्रकाश मालवीय, प्रधानआरक्षक जयप्रकाश व आरक्षक कमल मालवीय ने भट्टा मालिक सोनी व मजदूरों की मदद से चकरावदा टोल नाके पर चोरों को घेर लिया था। मौके से पुलिस ने जूना सोमवारिया निवासी लतिफ पिता अजीज हेला को ट्रैक्टर के साथ दबोच लिया था।

घेराबंदी देख अंकित उर्फ पागल पिता राधेश्याम उर्फ गोटू धोबी बाइक से आगर भाग गया था। सूचना मिलते ही वहां की पुलिस ने उसे पकडक़र भैरवगढ़ के हवाले कर दिया। मामले में फरार नागतलाई का राहुल बंजारा भी गिरफ्त में आ गया। तीनों ने करीब कुछ दिन पहले मनोहर और गोंसा के राजकुमार को ट्रैक्टर भी उन्होंने ही चुराया था। पुलिस तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद महाकाल पुलिस उनका रिमांड लेकर ट्रैक्टर बरामद करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हैदराबाद पुलिस की दबिश, सात को पकड़ा

Fri Nov 12 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल बदमाशों की तलाश में हैदराबाद पुलिस शुक्रवार को पहुंची थी। महाकाल क्षेत्र की होटल में दबिश देकर सात लोगों को पकड़ा गया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि हैदराबाद पुलिस को अपने यहां हुई ऑनलाइल धोखाधड़ी के मामलों में कुछ लोगों की तलाश थी, […]

Breaking News