आज जारी होंगे एमपी बोर्ड स्पेशल परीक्षा के एडमिट कार्ड

6 से 15 सितंबर तक चलेंगी परीक्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा 2021 की विशेष परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। एमपी बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल mpbse.nic.in. से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

हाईस्कूल (10वीं) रेगुलर/प्राइवेट, दृष्टिहीन मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षा 6 सितंबर से 15 सितंबर 2021 के बीच और हायर सेकेंडरी (12वीं)/व्यावसायिक/ दृष्टिहीन मूक बधिर (दिव्यांग) छात्रों की परीक्षाओं 6 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच होंगी।

MP Board Special Exam Admit Card 2021: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

सबसे पहले एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।

इसके बाद लिंक  MP Board Special Exam Admit Card 2021 पर क्लिक करें।

अपनी जानकारी सब्मिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवास रोड पर हादसा: ऑटो और आयशर की टक्कर; ऑटो दो भागों में बंटा

Wed Sep 1 , 2021
 3 वर्षीय मासूम की मौत उज्जैन। देवास रोड पर नागझिरी के नजदीक बुधवार सुबह ऑटो और आयशर गाड़ी की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम नंदनी की मौत हो गई। शिवपुरी से ट्रेन से उज्जैन पहुंचे महेश शर्मा और पत्नी पूजा शर्मा अपनी 3 वर्षीय बेटी नंदनी के साथ शिवांश सिटी […]