भाजयुमो नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पार्टी ने किया निष्कासित

फेसबुक पर दोस्ती कर फांसा, अर्बाशन करवाकर दी धमकी

उज्जैन,अग्निपथ। देवास जिले के भाजयुमो नेता के खिलाफ भैरवगढ़ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने एक युवती को फेसबुक पर दोस्ती कर फांसा और गर्भवती होने पर अर्बाशन करवाने के बाद हत्या की धमकी दी थी। घटना सामने आते ही पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया। मामले में पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

देवास स्थित सोनकच्छ निवासी कुणाल पिता निरंजन सिंह सेंगर भाजयुमो जिला मंत्री है। करीब दो साल पहले उसकी महाकाल क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। अपना रुतबा बताकर कृणाल प्यार का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने लगा। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर केडी पैलेस के पास एक फार्म हाऊस पर बुलाया और फिर ज्यादती की। पीडि़ता के गर्भवती होने पर निजी हॉस्पिटल में अर्बाशन करवा दिया और शादी का दबाव बनाने पर दोस्त जयर्वधन के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। नतीजतन पीडि़ता भैरवगढ़ थाने पहुंच गई। टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे तलाशा,लेकिन मंगलवार शाम तक वह गिरफ्त में नहीं आया। जल्द ही उसे पकड़ लेंगे।

पिता भी भाजपा नेता

बताया जाता है कि आरोपी कुणाल के पिता पहले कांग्रेस में थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक होने के कारण वह भाजपा में आकर पदाधिकारी बन गए। इस पर युवा मोर्चा ने कुणाल को भी जिला मंत्री बना दिया,लेकिन दुष्कर्म का मामला सामने आते ही देर रात पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया।

इधर..छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

मक्सीरोड स्थित पंड्याखेड़ी निवासी 9 वीं की छात्रा से खंडवा स्थित रालामंडल निवासी अजय पिता मिथुन परिहार की दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर 22 अप्रैल को अजय किशोरी के घर पहुंचा और घर में किसी के नहीं होने पर किशोरी से ज्यादती कर दी। मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और मंगलवार को अजय को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकायुक्त ने पटवारी को घूस लेते पकड़ा,जमीन सीमांकन के लिए मांगे थे 10 हजार

Tue Jun 7 , 2022
घूस लेते पटवारी (नीली शर्ट में) को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई करती लोकायुक्त टीम। पांच माह में संभाग के 9 रिश्वतखोर धराए उज्जैन,अग्निपथ। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह घट्टिया क्षेत्र के पटवारी को आगर रोड पर 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उसने एक किसान से जमीन […]