आज से पानी महंगा: लगभग दोगुनी हुई जलकर की दर

उज्जैन। नगर निगम ने एक अप्रैल से जलकर में लगभग दोगुना वृद्धि कर दी है । 8 एमएम के घरेलू नल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अब 120 की बजाए हर माह 230 रुपए जलकर का भुगतान करना होगा। कुल मिलाकर जनता की जेब पर सालाना 1320 रुपए ज्यादा खर्च का बोझ पड़ा है। निगम का कहना है कि जलप्रदाय सेवा में निगम पर वास्तविक आय से ज्यादा खर्च का भार है।

15 एमएम के घरेलू कनेक्शन पर भी अब 200 की बजाए 380 रुपए भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि शहर में 60 हजार से अधिक घरेलू नल कनेक्शन हैं। कोरोना काल में जनता पहले से ही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और महामारी से जूझ रही है। उनसे पानी के लिए लगभग दोगुना टैक्स का भार डालना उन्हें नए संकट में डालने जैसा है।

ऐसी होंगी अलग-अलग कनेक्शन की दर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खोदी गई सडक़ बनी जान की दुश्मन: बाइक का संतुलन बिगडऩे से गिरी मां-बेटी पर चढ़ा डंपर

Thu Apr 1 , 2021
मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, पति को लगी मामूली चोंट उज्जैन। पाइप लाइन डालने के लिये खोदी गई सडक़ गुरुवार दोपहर मां-बेटी के लिये जान की दुश्मन बन गई। पति के सामने पत्नी और मासूम बेटी के ऊपर से डंपर गुजर गया। दोनों की मौके पर मौत हो […]