आधे घंटे की बारिश में हरदा की कॉलोनियों में भराया पानी

हरदा, अग्निपथ। जरा सी तेज बारिश नगर के कई इलाकों के रहवासियों के लिए मुसीबत का कारण बन रही हैं। नगर पालिका की लचर सफाई व्यवस्था के चलते जल निकासी ठीक न होने से आधा घंटे की बारिश में कई कॉलोनियों में पानी भर जाता है।
कई कालोनी में हालात यह हैं कि नालियों में कचरा फंसा हुआ है। जिसके कारण बारिश का पानी निकल न पाने से सड़कों पर फैलते हुए घरों में घुस रहा है। शहर की राजधानी कॉलोनी में यह आलम था कि हर गली जलमग्न थी। कालोनाइजर राम सोनी ने बताया कि कॉलोनी नगर पालिका के हैंड ओवर है व सारी व्यवस्था अंडरग्राउंड पानी निकलने की है। नालियों में कचरा फंसा होने से पानी रोड पर आ गया है वहा रहने वाले लोगो क़ो सफाई रखना चाहिए। इस विषय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कहना है कि कर्मचारी भेजकर पानी निकाल देंगे।

ओवर लोड डंपर्स से पुलिया क्षतिग्रस्त, हो रहे हादसे

बायपास को सुदामा नगर से जोडऩे वाली पुलिया ओवर लोड डंपर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही। पुलिया में हुए गड्ढों में मोटरसायकल सवार कई बार गिर गए हैं लेकिन नगर पालिका द्वारा अभी तक़ कुछ भी सुधार कार्य नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> सायबर सेल एडीजी ने किया ताकिदः </span> बच्चों को आनलाइन गेम्स से बचायें पैरेंट्स

Wed Sep 1 , 2021
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए बच्चों को बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल दें, प्ले स्टोर पर पैरेंटल कंट्रोल ऑन करें उज्जैन, अग्निपथ। मध्य्प्रदेश सायबर सेल ने बच्चों के ऑनलाइन गेम्स खेलने के कारण माता-पिता को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए एडवाइजरी की है। भोपाल के अतिरिक्त […]

Breaking News