आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में एसडीपीआई पार्षद गिरफ्तार

शाजापुर, अग्निपथ। विजय जुलूस में आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एसडीपीआई के पार्षद को गिरफ्तार किया है।

एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया कि 17 जुलाई को शाजापुर के वार्ड-12 से एसडीपीआई के हाफिज शमी पार्षद निर्वाचित हुए थे। उनकेविजय जुलूस में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए गए थे। मामले में बजरंग दल के द्वारा शनिवार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। बजरंग दल द्वारा दिए गए साक्ष्य के आधार पर एसडीपीआई के पार्षद हाफिज शमी पर धारा 153 बी एवं 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पार्षद को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। मामले में पार्षद हाफिज का कहना था कि उनकी जीत कुछ लोगों को हजम नहीं हुई। इसके चलते षडय़ंत्रपूर्वक झूठे आरोप में फंसाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्पीक मैके के आयोजन में आद्रीजा के सुरों की वर्षा

Mon Jul 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। स्पीक मैके एवं आईओसीएल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका आद्रीजा बासु ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास दशहरा मैदान में दोपहर 1.30 बजे अपनी प्रस्तुति का आरंभ सदारंग द्वारा रचित, राग भीमपलासी, तीन ताल 16 मात्रा एवं मध्य लय में […]