आमजन को 2 और रसीदधारियों को 4 घंटे कराए जा रहे गर्भगृह से दर्शन

Mahakal Garubh grah darshan 07122021

मंगलवार को सुबह व दोपहर में भी कराए गर्भगृह से महाकाल दर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में 6 दिसंबर को गर्भगृह श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने के पश्चात दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं को अधिक समय तक भगवान महाकाल के निकट से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हालांकि आम श्रद्धालुओं को कम समय निकट से दर्शन मिल रहे हैं। जबकि रसीदधारी श्रद्धालुओं को अधिक समय।

श्री महाकालेश्वर मंदिर का गर्भगृह खुलने के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 6.15 से 7.15 बजे तक रसीद धारी श्रद्धालुओं के दर्शन अभिषेक 1 घंटे कराए गए। इसके बाद दद्योदक आरती 7.30 से 8.15 तक हुई। इसके पश्चात 8.30 से 9.30 बजे तक आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए छोड़ा गया जिसमें उन्होंने 1 घंटे दर्शन किए।

इसके बाद भोग आरती की तैयारी शुरू की गई। भोग आरती 10.30 से 11.15 तक चली। इसके बाद पुन: 11.30 बजे से 12.30 बजे तक आम श्रद्धालुओं को भगवान के गर्भगृह से दर्शन के लिए छोड़ा गया। जिसमें उन्होंने 1 घंटे दर्शन किए। इसके बाद दोपहर 1 से 3 बजे तक रसीदधारी श्रद्धालुओं के दर्शन चलते रहे।

वहीं रात्रि 8 से 9 बजे तक भी रसीदधारी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। इस तरह से आम श्रद्धालुओं को एक दिन में 2 घंटे और रसीदधारी श्रद्धालुओं को 4 घंटे दर्शन कराए गए। ऐसे में आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह से कम समय दर्शन के लिए मिल रहे हैं। वहीं रसीदधारी श्रद्धालुओं को दोगुना।

कम लोगों के मुंह पर मॉस्क

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन का म्यूटेशन तेज होने के चलते कई प्रदेशों में भी तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हंै। महाकालेश्वर मंदिर में भी गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आ रहे हैं। जोकि कोरोना के नए वेरिएंट को फैलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ऐ

से में गर्भगृह में प्रवेश के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने और कम श्रद्धालुओं के मुंह पर मास्क लगाए जाने के कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने का खतरा स्थानीय श्रद्धालुओं में बना हुआ है। हाल ही में कोरोना से संक्रमित 6 श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर जा चुके हैं। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होने से उज्जैन शहर में भी कोरोना का नया वेरिएंट दस्तक दे सकता है।

एसएसएस के सुरक्षा ठेका संभालने की संभावना

महाकालेश्वर मंदिर में 2 वर्ष के लिए सुरक्षा का ठेका संभालने के लिए नवम्बर माह में टेंडर आमंत्रित किए गए थे। जिसमें चार कंपनियां एसएसएस प्रा. लि., केएसएस सिक्यूरिटी कंपनी भोपाल, एजाइल सिक्यूरिटी और पायेगा डिटेक्टिव कंपनी द्वारा टेंडर डाला गया था।

प्री बीड होने के बाद सभी को शर्तों और अनुबंध की नियम बता दिए गए थे। जिसमें सभी ने अपनी ओर से मान्य किया। लिहाजा सोमवार को इसकी फायनल घोषणा होना थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाई।

इसकी घोषणा होने में एक दि और लगेंगे। सूत्रों की मानें तो एसएसएस प्रा. लिमि. को ठेका मिलने की प्रबल संभावना हैं। भाजपा के एक जनप्रतिनिधि अपनी ओर से ठेका दिलाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति पत्नी और दो वर्षीय मासूम की मौत

Tue Dec 7 , 2021
पेटलावद, अग्निपथ। ग्राम रायपुरिया-झाबुआ मार्ग पर एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक ग्राम मोहनकोट के नन्दर माता मंदिर दर्शन करके मोटर साइकिल से अपने घर ग्राम सेमरोड की ओर जा रहे थे कुछ दूर सोयला घाट पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी […]

Breaking News