चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ ब्राह्मण जोड़ो महासंपर्क अभियान

पूरे प्रदेश में 1 लाख ब्राह्मण परिवारों को जोड़ा जाएगा, आर्थिक मदद भी दी जाएगी

उज्जैन, अग्निपथ। संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा ब्राह्मण जोड़ो महासंपर्क अभियान का आरंभ चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुआ। इस महा संपर्क अभियान में पूरे प्रदेश में 1 लाख ब्राह्मण परिवारों को संगठन से जोड़ा जाएगा साथ ही ब्राह्मण परिवार को आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज (अजय) रावत, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री पं. प्रेमनारायण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पं. विनोद जोशी, राष्ट्रीय सहसचिव पंडित अरुण पांडे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं. मुकेश शुक्ला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं. राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रेखा भार्गव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ललिता तिवारी, संयुक्त ब्राम्हण समाज के वार्ड अध्यक्ष के रूप में वार्ड अध्यक्ष 54 पं सुशासन उपाध्याय, 47 वार्ड अध्यक्ष पं अमित सुपेकर, 34 वार्ड अध्यक्ष पं नंदकिशोर पांडे, पं. नवनीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइंस कॉलेज में पर्यावरणविद डॉ. जोशी का व्याख्यान हुआ

Mon Apr 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार को प्रकृति और पर्यावरण विषय पर पद्म भूषण पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी का व्याख्यान आइक्यूएसी, इको क्लब एनएसएस ,एनसीसी, फ्य़ूचर फार्मर क्लब एवं विस्तार फ्लैगशिप कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित हुआ। शाब्दिक स्वागत डॉक्टर अर्पण भारद्वाज ने किया। रूपांतरण संस्था के […]